धर्मकोट में नशे की हालत में युवक का वीडियो वायरल

by

पुलिस ने पहचान शुरू की, एसपी-डी ने वीडियो वायरल करने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की

मोगा। मोगा के कस्बा धर्मकोट के गांव नूरपुर हाकिमा से नशे की हालत में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क किनारे बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि किसी राहगीर ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामले संबंधी जानकारी देते हुए मोगा के एसपी-डी अजय राज ने बताया कि गांव नूरपुर हाकिमा से सामने आए वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की पहचान होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसपी-डी अजय राज ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशे से संबंधित कोई वीडियो या जानकारी मिलती है तो उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के बजाय सीधे पुलिस के साथ साझा किया जाए। इससे पुलिस को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 400 पदों पर मेडिकल अफसरों की होगी भर्ती : इससे पहले पंजाब में 2020 में डॉक्टर्स की हुई थी भर्ती

चंडीगढ़. पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 400 मेडिकल अफसरों की भर्ती की जानी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। तो आज ही आवेदन कर दें, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन...
article-image
पंजाब

Right Logo Opens Doors to

Every individual aspires for their business to thrive. To achieve this, they focus intensely on factors such as the building’s architecture, colors, working style, product quality, market value, and marketing strategies—all of which deserve...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa distributes school bags

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 01 : MLA Bram Shankar jimpa today distributed school bags to senior-class students at Government Senior Secondary School, Chauhal, under the Punjab government’s Education Revolution campaign. While addressing the students, he...
Translate »
error: Content is protected !!