शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, 18000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

by

बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं

एएम नाथ। चिंतपूर्णी :  विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में शनिवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गई। अत्यधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं की डबल लाइन दोपहर तक माधो टीला तक पहुंच चुकी थी।


शनिवार को लगभग 18000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां की पावन पिंडी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। हिमाचल के शक्तिपीठों में गुप्त नवरात्र होने के कारण श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है।


बारिश होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था में किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ा। बारिश होने के बावजूद भी श्रद्धालु डबल लाइन व्यवस्था को अपनाते हुए, जयकारे लगाते हुए मां की पावन पिंडी के दर्शन हेतु आगे बढ़ते रहे।
बाबा श्री माई दास में स्थापित सुगम दर्शन प्रणाली के पास काउंटर में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पास बनाकर मां की पावन पिंडी के सरल और सुगम दर्शन प्राप्त किए।


मंदिर सुरक्षा कर्मचारी और होमगार्ड जवान द्वारा श्रद्धालुओं को लाइन व्यवस्था के तहत व्यवस्था बनाने की अपील करते रहे। मंदिर अधिकारी अजय मड़ियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा प्रदान हेतु सभी विभागों और कर्मचारियों को आदेश जारी किए गए हैं। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल खुद उतरे रावी किनारे और सुल्तानपुर में कचरे की सफ़ाई अभियान में : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीसी मुकेश रेपसवाल सफाई अभियान में हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :  “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत आज सुबह 7 बजे उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल स्वयं नगर परिषद चम्बा के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ रावी नदी के किनारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में 125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे।  अभी तक केवल लाखों रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों में भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

सुजानपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुजानपुर विकास खंड के 123 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों की धूम रही। सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, AAP से जुड़े होने का दावा

पठानकोट । भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि पठानकोट जाते समय उनके काफिले पर हमला किया गया। वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने...
Translate »
error: Content is protected !!