हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024 : अब 3 मार्च को होगी प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की स्टार नाइट

by

जिला वासियों को ‘होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024’ में परिवार सहित आने का किया आह्वान

होशियारपुर, 01 मार्च :  होशियारपुर में पर्यटन की असीम संभावनाओं से लोगों को रुबरु करवाने के लिए पर्यटन व संस्कृति विभाग पंजाब की ओर से ‘होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024’ दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में हर्षोल्लास के साथ शुरु  हो गया है। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे मेयर सुरिंदर कुमार ने कहा कि 5 मार्च तक चलने वाला नेचर फैस्ट-2024 को लेकर होशियारपुर वासियों में काफी उत्साह है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद भी इस नेचर फैस्ट में  आएं और अन्य लोगों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करें ताकि यहां आए कारीगरों का हौंसला बढ़ाया जा सके।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि 3 मार्च को प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की स्टार नाइट का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सैल्फ हैल्प ग्रुपों की प्रदर्शनी, फूड बाजार, फार्मरस मार्किट, सिंगर नाइट, काइट फ्लाइंग, हॉट एयर बैलूनिंग, डिसप्ले गैलरीज का सैटअप लगाए गए हैं। इसके अलावा नारा डैम में कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, कूकानेट से देहरियां तक ऑफ रोडिंग, थाना डैम में ईको हट्स, हाई स्पीड बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, चौहाल डैम पर सफारी, स्पीड बोटिंग, कैफे जोन, नेचर वॉक, बर्मा ब्रिज आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया है।

राहुल चाबा ने बताया कि 5 मार्च तक होशियारपुर नेचर फैस्ट रोजाना दशहरा ग्राउंड में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक तक चलेगा। इस दौरान नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, होशियारपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, पंजाब उद्योग विकास निगम के वाइस चेयमैन हरमिंदर सिंह बख्शी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, राजेश्वर दयाल सामाजिक कार्यकर्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) गुरप्रीत सिंह गिल,  कमिश्ननर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, सहायक कमिश्नर दिव्या.पी, एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज,  जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, सचिव रैड क्रास सोसायटी मंगेश सूद के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 साल जेल में रहेंगे : नवजोत सिद्धू ने पटियाला की अदालत में किया आत्मसमर्पण

पटियाला :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आत्मसमर्पण के लिए कुछ सप्ताह की मोहलत देने की मांग संबंधी याचिका उच्चतम न्यायालय की ओर से आज ठुकराए जाने के बाद श्री...
article-image
पंजाब

तरनतारन में शाम 6 बजे तक 60.95% हुआ मतदान

तरनतारन। पंजाब में तरनतारन विधानसभ चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस सीट पर दोपहर तीन बजे तक 47.802 फीसदी मतदान हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री में क्या होता हैं अंतर….प्रधानमंत्री को 2.33 लाख, कैबिनेट मंत्री को 2.32 लाख, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को 2.31 लाख और राज्य मंत्री को 2,30,600 रुपये मिलते

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार में ये...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 41 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब जी  और मूल मंत्र के जप तप समागम 20 सितंबर को शुरू होंगे : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री 

41 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब जी  और मूल मंत्र के जप तप समागम की संपनता 30 अक्टूबर को बाद दुपहर 1 बजे होगी :  बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला...
Translate »
error: Content is protected !!