हर एक भाषा का हमारे जीवन में अलग महत्व रहता और छात्रों को नई–नई भाषाओं को सीखने में रुचि रखनी चाहिए : ज्योति राणा

by
एएम नाथ। शिमला : भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अवसर पर आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक हॉल मे जिला स्तरीय अंतर विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं में भाषण, कविता वाचन, राजभाषा एवं लोक संस्कृति पर का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं मे 20 जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग भाग लिया।
May be an image of 6 people
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल शिमला ने शिरकत की। उन्होने सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि, प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l इसके अतिरिक्त उन्होने सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
May be an image of 12 people and text
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषा देश में हर जगह प्रयोग होने वाली भाषा है l उन्होंने कहा कि सरकार ने नई शिक्षा नीति में भी भाषा और गणित विषयों पर विशेष बल दिया है l उन्होंने कहा कि हर एक भाषा का हमारे जीवन में अलग महत्व रहता है और छात्रों को नई–नई भाषाओं को सीखने में रुचि रखनी चाहिए l इसके साथ ही हमें अपनी मातृभाषा का भी सम्मान करना चाहिए l उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग राजभाषा हिंदी के प्रचार–प्रसार के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है l
ज्योति राणा ने छात्र-छात्राओं से हिंदी भाषा का प्रयोग करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आजकल आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हम लोगों की निर्भरता मशीनों पर बढ़ती जा रही है और अपनी रचनात्मकता कम होती जा रही है इसलिए जरुरी है की हम लोग किताबें पढ़ें। उन्होंने बच्चों को आत्मविशव के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें प्रतियोगिताओं की पूर्ण जानकारी दी l उन्होंने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वर्षभर भाषा और संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए प्रयासरत है l उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा 11 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों की राजकीय भाषा है तथा हिमाचल प्रदेश भी हिंदी भाषी प्रदेश है।
***यह रहे विजेता
अनिल हारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि ”भारत का गौरव हिन्दी या कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिन्दी भाषा का भविष्य विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू की रमनप्रीत ने प्रथम, निभा स्टेटा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सुन्नी की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, बहुविकल्पीय राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली की चेतना भंडारी प्रथम, साक्षी कुमारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहली की स्नेहा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू की सुहाना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
May be an image of 2 people
कविता वाचन प्रतियोगिता में नंदनी कुमारी संभोता तिब्बतियन विद्यालय छोटा शिमला, आ‌रल जोकटा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल, आंचल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार एस. आर. हरनोट ने किया। कार्यक्रम में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
आयोजन में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ साहित्यकार व भाषाविद गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, आत्मा रंजन, डॉ सत्य नारायण स्नेही, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ दिनेश शर्मा, संतोष कुमार शर्मा ने निभाई।
इस अवसर पर भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल, साहित्यकार जगदीश कश्यप, वरिष्ठ रंगकर्मी व लेखक संजय सूद, किशोर कुमार, भूपेश शर्मा, शिवम ठाकुर और अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार देव तथा विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घटासनी के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं सिंचाई के लिए अगले 3 वर्षों में व्यय होंगे 1000 करोड़ : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ पुस्तक का राज्यपाल ने विमोचन किया

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोकभवन में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ का विमोचन किया। यह पुस्तक डॉ. श्रीकांत बाल्दी की प्रशासनिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल/ शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च,...
Translate »
error: Content is protected !!