स्वयं सहायता समूहों व कृषि उत्पादक संघों को भी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से जोड़ा जाए : DC मुकेश रेपसवाल

by

चंबा में जिला सहकारिता विकास समिति की 5 वीं बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि अब प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन व रख-रखाव के लिए पानी समीति के रूप में कार्य करने के लिए पात्र हैं जिसके बारे में पंचायती राज तथा जल शक्ति विभाग से विस्तृत चर्चा के पश्चात निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पानी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के प्रबंधन व रख रखाव में गुणात्मक सुधार होगा तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बैठक में उपायुक्त ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों व कृषि उत्पादक संघों को भी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से जोड़ा जाए।

बैठक में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण, डेयरी व मत्स्य पालन सहित विभिन्न बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के गठन , प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में कार्यों, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाने के लिए नए नियमों को लागू करने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर खाद्यान्न भंडारण कार्यक्रम में सहकारिता समितियों के योगदान, ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के जेनेरिक दवाइयों की बिक्री के लिए जन औषधि केंद्र के रूप में कार्य करने, नए कृषक उत्पादक संघो के गठन, एलपीजी वितरण तथा पेट्रोल व डीजल बिक्री के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से संबंधित मापदंड इत्यादि बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरजीत सिंह ने सर्वप्रथम बैठक में सभी का स्वागत किया तथा उसके पश्चात जिला सहकारी विकास समिति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं बारे विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न क्षेत्रों की कार्य प्रगति बारे विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं बारे अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न पहलुओं बारे अपने सुझाव दिए।
बैठक में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरजीत सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भुपेंद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक हंस राज, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कुमार, पशुपालन विभाग से डॉ. राकेश, नाबार्ड से राकेश कुमार, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता से करण तथा मत्स्य विभाग से प्रीतम चंद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रतिबंधों में आंशिक संशोधनों के साथ कोरोना कर्फ्यू की अवधि 7 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ी, सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी सभी प्रकार की दुकानें – डीसी

ऊना – कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 7 जून प्रातः 6 बजेे तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

ऊना, 27 अप्रैल. ऊना जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का पूछा कुशलक्षेम : धारकंडी क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सीएम से हुई चर्चा: पठानिया

शिमला, 13 नवंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का उनके शिमला आवास में जाकर कुशलक्षेम पूछा तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा की बेटी मुस्कान द्वारा प्रदेश बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एएम नाथ।  कांगड़ा : मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्कान ने अपनी इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल की बेटियां शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में...
Translate »
error: Content is protected !!