हर विधान सभा क्षेत्र के लिए 84-84 कर्मचारी काउंटिंग के लिए लगाए : अपनीत रियात

by

चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला प्रशासन गंभीर: अपनीत रियात
जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती व मीडिया केंद्रों का किया दौरा
होशियारपुर, 02 मार्च:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने आज काउंटिंग व मीडिया सैंटरों का दौरा करते हुए बताया कि जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में हुए मतदान के लिए गिनती 10 मार्च को होगी और जिला प्रशासन की ओर से वोटों की गिनती संबंधी सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में 6 विधान सभा क्षेत्रों व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में एक विधान सभा क्षेत्र का स्ट्रांग रुम बनाया गया है और भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार दोनों स्थानों पर सुरक्षा संबंधी प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थानों पर वोटों की गिनती की जाएगी और यहां मीडिया सैंटर स्थापित किए जाएंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिहाज से यहां सैंटर आम्र्ड पुलिस फोर्स(सी.ए.पी.एफ) को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्ट्रांग रुमों की बारीकी से 24 घंटे निगरानी रखने के लिए सी.सी.टी.वी कैमरे सहित एल.ई.डी स्क्रीने भी लगाई गई है ताकि सुरक्षा कर्मियों को हर गतिविधि की जानकारी रहे। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों के लिए स्ट्रांग रुम के बाहर पंडाल लगाकर एल.ई.डी. का विशेष प्रबंध किया गया है, जहां उम्मीदवार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से ई.वी.एम. मशीनों को देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि सातों विधान सभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रुमों की रोजाना चैकिंग की जाती है और यह सुनिश्चित बनाया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखा जाए।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के 588 कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर विधान सभा क्षेत्र के लिए 84-84 कर्मचारी काउंटिंग के लिए लगाए गए हैं, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर व काउंटिंग अस्सिटेंट शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये महंगा : लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। इस तनाव के बीच घरेलू और कॉमर्शियल, दोनों ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माइनिंग नीति में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी : सस्ती मिलेगी रेत व बजरी

चंडीगढ़ : 11 अगस्त : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने रेत व बजरी की माइनिंग नीति, 2021 में संशोधन को मंजूर कर लिया है। इस संबंधी फैसला आज पंजाब सिविल...
article-image
पंजाब

भारतीय टीम द्वारा चौथी बार एशिया कप जीतने से देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ : प्रो. बडूंगर

पटियाला, 8 सितंबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा चौथी बार एशियाई कप जीतने पर पूरी भारतीय टीम को बधाई दी और...
article-image
पंजाब

पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारा : किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन कर दी जाम

मोगा : अमृतसर के गांव देवीदासपुरा में अमृतसर दिल्ली रेल ट्रैक पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन व धरना दिया गया। वहीं जालंधर में किसानों ने लुधियाना से जालंधर...
Translate »
error: Content is protected !!