हर हफ्ते में एक रात मेरे साथ गुजारो : सारा कर्जा माफ’, फाइनेंसर ने नर्क बना दी महिला की जिंदगी

by

लुधियाना :  लुधियाना में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला के लिए 35,000 रुपये का लोन लेना एक भयानक अनुभव बन गया। मदद के नाम पर एक फाइनेंसर ने महिला के सामने ऐसी घटिया और चौंकाने वाली शर्त रख दी, जिससे उसकी जिंदगी नरक बन गई।

मामला 5 जनवरी का है, जब महिला ने एक फाइनेंसर के ऑफिस जाकर 35,000 रुपये का कर्ज लिया था। इसके लिए आरोपी ने महिला से एक खाली चेक और एक प्रॉमिसरी नोट पर साइन भी करवाए थे। दोनों के बीच तय हुआ था कि महिला मार्च से हर महीने 10,000 रुपये की किस्त चुकाएगी।

सप्ताह में एक दिन मेरे साथ रात गुजारो, सारा कर्जा माफ : 7 मार्च को हालात पूरी तरह बदल गए। फाइनेंसर ने महिला को अपने ऑफिस बुलाया और कहा, “तुम्हें लोन चुकाने की कोई जरूरत नहीं है… बस हर हफ्ते एक रात मेरे साथ गुजारनी होगी।” इतना ही नहीं, उसने यह भी लालच दिया कि अगर वह हर हफ्ते एक रात के लिए राजी हो जाती है, तो वह उसे साल के 5-6 लाख रुपये देगा। महिला ने इस घटिया पेशकश को साफ-साफ ठुकरा दिया, लेकिन आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। वह लगातार फोन कॉल्स, धमकियों और दबाव के जरिए महिला को तंग करता रहा। इस उत्पीड़न से महिला मानसिक रूप से इतनी टूट गई कि इसका असर उसके काम पर भी पड़ा। बताया जा रहा है कि लगातार परेशानी की वजह से कंपनी के मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

35 हजार लौटाया फिर भी बनाता रहा दबाव :  भारी दबाव में आकर महिला ने आखिरकार अपना सोना बेचकर 35,000 रुपये गूगल ट्रांसफर के जरिए आरोपी को लौटा दिए। इसके बावजूद, आरोपी ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर उसे परेशान करना जारी रखा। यह भी कहा जा रहा है कि उसने कर्ज के दस्तावेज जलाने का नाटक भी किया। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद सुधार पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग समेत कई अहम सबूत मिले हैं। महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला ने कई दिन से कुछ नहीं खाया पीया नहीं : पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने पैसे और कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कर महिला पर भारी दबाव बना रहा था। मामले की जांच जारी है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है। इस बीच, गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही महिला अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसने कई दिनों से कुछ खाया-पिया नहीं है और उसकी हालत काफी कमजोर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 2 IAS अधिकारियों की हुई बदली : एक दूसरे के स्थान पर निभाएंगे ड्यूटी

चंडीगढ़ :पंजाब में 2 IAS अधिकारियों की हुई बदली की गई है। दोनों ही अधिकारी एक दूसरे के स्थान पर अपनी सेवाएं देंगे। देखें लिस्ट-..   Share     
article-image
पंजाब

BJP staged a massive protest

Phagwara /Daljeet Ajnoha/August 11 :  The Bharatiya Janata Party (BJP) staged a massive protest in Phagwara today against the Punjab Government’s ‘Land Pooling Policy’. The demonstration, led by former Union Minister Som Parkash and...
article-image
पंजाब

निलंबित डीआईजी भुल्लर को मिली अदालत से झटका

चंडीगढ़ : पंजाब के एक प्रमुख रिश्वत मामले में निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को एक बड़ा झटका लगा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें और उनके सह-आरोपी कृष्णु शारदा को राहत देने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड जज ने की खुदकुशी – सुसाइड नोट बरामद – वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कुरुक्षेत्र में एक रिटायर्ड जज ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जज का शव शाहबाद मारकंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के बगल में पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलने...
Translate »
error: Content is protected !!