हलके में यूथ अकाली दल के सक्रिय होने से चबेवाल सीट का समीकरण बदल सकता

by

यूथ अकाली दल ने चबेवाल हलके के आगामी उपचुनाव के लिए तैयारियां कर दी शुरू

चबेवाल सीट चुनाव से पहले ही हॉट सीट बनती नजर आ रही रही
विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों को हाई कमांड से हरी झंडी मिलने पर अपने चहेतों से मिला जा रहा
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीट चब्बेवाल पर बेशक अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन अंदरखाने यह सीट भी जालंधर सीट की तरह सभी दिग्गज नेताओं के लिए हॉट सीट बनती दिख रही है पिछले दिनों सुखबीर बादल की ओर से गिदडवाहा सीट की कमान संभालने की बात कही गई थी और फिर कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद लुधियाना अमरिंदर सिंह राजा बडिंग की ओर से भी इसी सीट के प्रचार के लिया अपनी पार्टी के लोगों से मिलना शुरू किया था और बाद में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इसकी घोषणा की थी आने वाले दिनों में वह भी गिदडवाहा में लोगों से प्रचार हित मिलेंगे और यहां डॉ. राज कुमार चबेवाल से कांग्रेस विधायक थे और वह कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए और सांसद चुने गए जिस से यह सीट खाली हो गई और अब आने वाले समय में इस सीट पर उपचुनाव की तैयारी विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है और पिछले दिनों राजनीति में हुए ऐतिहासिक बदलावों के कारण चबेवाल विधानसभा क्षेत्र भी इस समय एक पहेली बन गया है लोगों को लग रहा है कि चबेवाल हलके में कोई ऐसा मजबूत प्रतिनिधि नहीं है जो डॉ. चाबेवाल की जगह ले सके।
लेकिन हाल ही में शिरोमणि अकाली दल की यूथ के कौर कमेटी सदस्य रविंदर सिंह ठंडल (पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल के बेटे) ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यूथ अकाली दल ने चबेवाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है हलके में लोगों से मिल रहे हैं, हलके में यूथ अकाली दल के सक्रिय होने से चब्बेवाल सीट के समीकरण बदल सकते हैं क्योंकि अब हलके में यूथ नेता इस चुनाव मैदान में उतरेंगे, हालात को देखते हुए यह संभावना बन रही है। कि यह सीट भी जालंधर सीट की तरह हॉट सीट बन जाएगी और सभी दिग्गज पार्टी नेताओं को यहां डेरा डालना पड़ेगा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टीबी के मरीजों को किसी भी किसम की परेशानी नहीं आनी चाहिए : एसएमओ

 टीबी के मरीज को खुराक के लिए हर महीने पांच सौ रूपए सरकार दुारा दिए जाते : कालिया गढ़शंकर। पीएचसी पोसी के एसएसओ डा. रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीबी के ईलाज के लिए...
article-image
पंजाब

स्वस्थ युवा, मजबूत देश : होशियारपुर में 100 से अधिक युवाओं ने लगाई रेड रन मैराथन की दौड़…..देश का भविष्य स्वस्थ युवाओं के हाथों में: प्रीत कोहली

होशियारपुर, 14 अगस्त: पंजाब राज्य युवा सेवा विभाग और पंजाब राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग से शुक्रवार को इंदर कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजीपीटीयू), होशियारपुर परिसर में रेड रन मैराथन का आयोजन...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज भारत लाने की पहल तेज, सीएम भगवंत मान ने ब्रिटेन के कानूनविदों से मांगा सहयोग

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने में राज्य सरकार की सहायता के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से समर्थन की अपील की। अपने सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!