1 सितंबर से देश भर में शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान–प्रधानमन्त्री मोदी करेंगे शुभारंभ -भाजपा के सदस्यता अभियान में पंजाब अग्रणी भूमिका में होगा–राकेश राठौड़

by

जिला स्तर पर कार्यशालाएं लगाकर कार्यकर्ताओ को किया तैयार
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में एक संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौड़ और, प्रदेश उपाध्यक्ष बीबी महिंदर कौर जोश,प्रदेश उपाध्यक्ष फतेहजंग बाजवा, लोकसभा इंचार्ज अनीता सोमप्रकाश,प्रदेश सचिव राकेश शर्मा,प्रदेश सचिव मीनू सेठी, चब्बेवाल इंचार्ज डा दिलबाग राय विशेष तौर पर उपस्थित हुए।इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओ को 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया और जिले भर में अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा भी बनाई गई।
जिला पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए राठौड़ ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन चुनाव से पहले अपनी सदस्यता के विस्तार के लिए एक सदस्यता अभियान चलाती है। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी की विचारधारा से प्रभावित समर्थकों को पार्टी में शामिल किया जाता है और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का प्रत्यक्ष लाभ यह है कि अपने समाज, जिनसे हम व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए हैं, उससे जुड़ी हुई तमाम जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक सांगठनिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध होता है ।
राठौड़ ने बताया कि देश में पार्टी का लक्ष्य इस अभियान में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है। जिसमें पंजाब बढ़–चढ़ कर भाग लेगा।उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में सभी जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान में अपना बेहतर योगदान डालेंगे।इस मौके सदस्यता लेने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 भी जारी किया गया।जो पहली सितम्बर से शुरू होगा।
राठौड़ ने कहा कि हर छह साल बाद भाजपा अपनी सदस्यता शुरु करती है,लेकिन कोरोना के समय यह प्रक्रिया शुरू नही हो पाई थी।राठौड़ ने बताया कि जिला स्तर पर 5-5 सदस्यों की टोली बना दी गई है,यही टोली सदस्यता अभियान में लोगों को सदस्य बनने में मदद करेगी।उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाएंगे. विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने को हर कोई तत्पर है।इस बार भी सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा विश्व की सबसे पार्टी के रूप में उभर के सामने आएगी। उन्होने बताया कि 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्य बनकर करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंची है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, हमारी विचारधारा और मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति का परिणाम है कि भाजपा को लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान में जुटना है। प्रत्येक बूथ पर अपने सक्रिय सदस्य बनाने के लिए हमे प्रयास करना होगा।इस अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाना है जिससे हर वर्ग के लोगो की इस उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित हो।
कार्यशाला के अंत में कार्यकर्ताओ का धन्यवाद करते हुए जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देसानुसार होशियारपुर (शहरी) जिला की चारों विधानसभा गढ़शंकर, चब्बेवाल,होशियारपुर,और शामचुरासी में प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी के सदस्य बनाने का महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले का हर एक कार्यकर्ता अपना सक्रिय योगदान डालेगा।इस मौके पूर्व मेयर शिव सूद,महिंद्रपाल मान, बिंदुसार शुक्ला, जसवीर सिंह, ऐडवोकेट डी. एस बागी, भारत भूषण वर्मा, जसप्रीत सिंह जस्सा,संतोष वशिष्ठ, परमजीत कौर, सुदेश रानी,कुलजीत कौर, रणजीत कौर, किरण,सुमन,रुचिका, मनजिंदर सियान,राजीव कुमार, राजकुमार राणा,प्रदीप राणा,नितिन शर्मा,धीरज ऐरी,अशोक कौशल, अश्वनी गैंद,प्रेम बजाज, पवन शर्मा, गगनदीप सैनी,वरुण शर्मा, मंगत राम,युवराज ठाकुर, सुदामा, डा राम इकबाल,गोबिंद राय,मंजीत ठाकुर, पलविंदर कुमार नाणी, सुरिंद्र सिंह, फतेह सिंह, कुरबान,शिवम कुमार,आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 किलोग्राम आइस और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

अमृतसर, 6 नवंबर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक किलोग्राम मेथामफेटामिन (जिसे ‘आइस’ भी कहा...
article-image
पंजाब

शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

माहिलपुर : 6 मार्च: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों ने माहिलपुर में भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर को शिव के रंग में रंग दिया। शिवमंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा फगवाड़ा रोड, जेजों रोड, होशियारपुर...
article-image
पंजाब

SDM Issues Strict Directions for

Hoshiarpur / Daljit Ajnoha/Dec.10 : SDM Hoshiarpur, Gursimranjit Kaur, today convened a significant meeting to review various issues related to mining activities within the Hoshiarpur sub-division. Extensive discussions were held on monitoring mining operations,...
Translate »
error: Content is protected !!