हलवारा एयरपोर्ट खुलने को तैयार; दीवान के प्रयासों से मिला परिणाम

by

लुधियाना, 31 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षा में चल रहे हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जल्द शुरू करवाने के लिए किए गए प्रयास आखिरकार सफल हो गए हैं। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल उदघाटन किया जाना है, जो पंजाब के विमानन बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

इस फैसले का स्वागत करते हुए, दीवान ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू का धन्यवाद किया। दीवान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मंत्री को एक विस्तृत पत्र लिखकर क्षेत्र में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की अपील की थी।

एयरपोर्ट के उद्घाटन संबंधी अपने विचार साझा करते हुए, दीवान ने खुशी जताई कि हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के चालू होने से लुधियाना की औद्योगिक दृष्टि से बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लंबे समय तक बंद रहने के कारण उद्योगपतियों को लॉजिस्टिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जिससे उद्योगों के विकास और प्रतिस्पर्धा बनाए रखने में कठिनाई हो रही थी।

दीवान ने जोर देते हुए, कहा कि लुधियाना टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र होने के बावजूद सीधी हवाई कनेक्टिविटी की कमी के कारण पिछड़ता रहा है। अब इस एयरपोर्ट के शुरू होने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, जिसकी लंबे समय से आवश्यकता थी।

दीवान ने कहा कि एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी स्थापित होने से व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा ने दिया अब झटका : 30 हजार से अधिक डिपोर्ट वारंट जारी, अमेरिका के बाद अब कनाडा भी अवैध प्रवासियों पर सख्त

चंडीगढ़ । अमेरिका के बाद कनाडा ने भी अपने यहां अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने देशभर में उन...
article-image
पंजाब

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने मध्य और निम्न वर्ग के लोगों की कमर तोड़ी- सांसद मनीष तिवारी

बंगा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास के लिए बांटे 12 लाख रुपये के ग्रांट के चेक नवांशहर/बंगा, 9 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने देश लगातार...
article-image
पंजाब

17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया : 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ बनाए थे नाजायज संबंध

मोगा : थाना समालसर के पड़ते एक गांव में एक 17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा...
article-image
पंजाब

तनूली गांव में पुल पर बना गहरा खड्डा कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर तनूली गांव में पुल की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इस पुल पर एक बड़ा खड्डा बन रहा है, जो रोजाना आने जाने वाले वाहनों...
Translate »
error: Content is protected !!