हल्का चब्बेवाल के गांवों की बिजली बहाली को लेकर विधायक डॉ. इशांक द्वारा पावरकॉम अधिकारियों संग आपात बैठक

by

ज़रूरत पड़ी तो अपनी तनख्वाह से पैसे खर्च कर हलके के लोगों की समस्याएं हल करूंगा: डॉ. इशांक
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हल्का चब्बेवाल के सभी पावरकॉम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों, ब्लॉक प्रधानों और किसानों की मौजूदगी में हलका विधायक डॉ. इशांक कुमार ने एक बैठक की। इस बैठक में हाल ही में आए खराब मौसम और तेज़ आंधी-तूफान के कारण बिजली बहाली में आई समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर पावरकॉम के एक्सईएन विनयदीप सिंह, एक्सईएन माहिलपुर, सुखजिंदर सिंह (एसडीओ बसी कलां), अमरजीत सिंह (एसडीओ सैला खुर्द), सुखविंदर सिंह (एसडीओ पालदी), रविंदर सिंह (एसडीओ माहिलपुर) समेत गांवों के सरपंच और किसान उपस्थित रहे। उन्होंने अपने-अपने गांवों की समस्याओं को विधायक और पावरकॉम अधिकारियों के समक्ष रखा।

विधायक डॉ. इशांक ने इस दौरान बताया कि वे पिछले कई दिनों से इन समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत हैं और काफी परेशानियों को दूर भी किया जा चुका है। लेकिन पावरकॉम के ठेका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिजली बहाली में कुछ अड़चनें आ रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो वे अपने विधायक भत्ते से पैसे खर्च कर इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे गांवों के किसान और जिम्मेदार नागरिक हमारे सिस्टम की रीढ़ की हड्डी हैं, और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना मेरी प्राथमिकता है। इसलिए मैं हर कीमत पर जो भी संभव प्रयास होंगे, वो करूंगा।

इस मौके पर अनिल कुमार, जसपाल सिंह, सोनी जैंजो, भूपिंदर सिंह (ब्लॉक प्रधान), बंटी मैली, गगनदीप चाणथू, गुरजीत (सरपंच महिमदोवाल कलां), फतेहपुर के सरपंच सुखविंदर सिंह, रेशम सिंह (सरपंच चक्क नरियाल), देवी कैंडोवाल, जैला ललवान, निशा ललवान, विक्की कहारपुर, हरदीप सिंह (सरपंच बाहोवाल), हैप्पी डाडियां, नरिंदर बड्ढेल आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेडी कॉनस्टेबल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर SHO ने की आत्महत्या? … आईफोन, महंगा हार और 25 लाख की डिमांड, उलझती जा रही गुत्थी

उत्तर प्रदेश के जालौन में बीते दिनों कुठौंद थाने के प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर अरुण कुमार राय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सरकारी आवास स्थित कमरे में उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को किसान मेला एवं नशा उन्मूलन शिविर का होगा आयोजन

सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितस मयबद्ध व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी स्टॉल एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16.67 करोड़ रुपये की इको-टूरिज़्म परियोजनाओं से ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

ग्राम पंचायत हड़ेटा और कमयाणा हिल टॉप में विकसित होंगी इको-टूरिज़्म गतिविधियां हमीरपुर :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को हमीरपुर जिला के नादौन विकास खंड की ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!