हवेली में घुसकर हमला : चार के विरुद्ध केस दर्ज

by

माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने लंगेरी के पूर्व सरपंच के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार सुखदेव सिंह पुत्र निवासी लंगेरी ने बताया कि 9 सितंबर को शाम पौने आठ बजे वह पशुओं की हवेली में बैठा हुआ था और इस दौरान तीन युवक हवेली के अंदर आ गए और उन्होंने हाथों में पकड़े हथियारों से उसपर हमला कर दिया। पूर्व सरपंच ने बताया कि इस दौरान उनका नोकर गुडू के आ जाने पर सभी हमलावर वहां से भाग गए और मुझे इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। उसने बताया कि इस दौरान उन्होंने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो उसमें गगू पुत्र जसपाल सिंह निवासी लंगेरी व तीन अज्ञात व्यक्ति दिखे जिन्होंने उसपर हमला किया था। पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह के बयान पर माहिलपुर पुलिस ने गगू व उसके तीन अज्ञात साथियो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि उक्त हमलावर पंचायत चुनाव में हुई हार के कारण रंजिश रखते हैं इसलिए उन्होंने उसपर हमला किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला : दलजीत सिंह खख होगे गढ़शंकर के डीएसपी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मान सरकार ने 53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है। यह कदम सरकार की ओर से प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और प्रभावी...
पंजाब

घेर कर मारपीट करने व चांदी की चेन तथा 64 सौ रुपए की लूट के मामले में दो महिलाओं स्मेत आठ नामजद

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने अंर्तगत गांव फतेहपुर खुर्द में एक व्यक्ति को घेर कर मारपीट करने तथा उसकी चांदी की चेन व 64 सौ रुपए लूटने के मामले में दे महिलाओं स्मेत आठ लोगों पर...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, सार्बजनिक वितरण प्रणाली सबंधी किर्याकालापों से अवगत कराया

गढ़शंकर : भारतीय खाद्य निगम के भंडारण(डिपो) गढ़शंकर में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल गढ़शंकर के विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा , सार्बजनिक वितरण प्रणाली सबंधी किर्याकालापों से अवगत कराया गया। भारतीय खाद्य निगम दुआरा चलाई...
article-image
पंजाब

रमनदीप कौर प्रथम,मनीषा पुत्री द्वितीय तथा लवप्रीत तृतीय :डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.काॅम. पांचवें भाग का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.काम. पांचवें भाग का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा रमनदीप कौर पुत्री चमन लाल ने 463 अंक...
Translate »
error: Content is protected !!