होशियारपुर की पुरातन विरासत को संजोते हुए करवाया जाएगा इसका सौंदर्यीकरण: सुंदर शाम अरोड़ा

by

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पूरे विश्व में वुड इनले वर्क के लिए प्रसिद्ध होशियारपुर के डब्बी बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर मसौदा तैयार कर लिया गया है और इसे हैरीटेज स्ट्रीट बनाने के लिए अगली प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। वे आज मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) आशिका जैन व अन्य अधिकारियों के साथ डब्बी बाजार व शीश महल बाजार का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर के केंद्र में स्थित डब्बी बाजार को हैरीटेज स्ट्रीट बनाया जाएगा, इसके अलावा यहां बने शीश महल का भी सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर का वुड इनले वर्क जहां पूरे विश्व में प्रसिद्ध है वहीं शहर की पहचान यहां बने शीश महल के कारण थी। उन्होंने कहा कि इन दोनों विरासतों को संभालने के लिए पंजाब सरकार ने पहल की है, जिस संबंधी जिला प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि डब्बी बाजार हैरीटेज स्ट्रीट के डिजाइनिंग कर टैंडरिंग बहुत जल्द कर ली जाएगी और छह माह में यह पूरा प्रोजैक्ट संपन्न कर लिया जाएगा।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि डब्बी बाजार हैरीटेज स्ट्रीट व हस्तशिल्प का नमूना शीश महल का ऐसा कायाकल्प किया जाएगा कि दूर दराज से लोग होशियारपुर की इस विरासत को देखने आया करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह राजस्थान में जयपुर व जोधपुर ने अपनी पुरानी विरासतों को संजोया है, उसी तरह होशियारपुर की विरासतों को संजो कर पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा ताकि बाहर के लोग व हमारे नौजवान होशियारपुर की अमीर विरासत को जान सकें। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की धरोहरों को संभालने के लिए पंजाब सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी और इसके लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि होशियारपुर के डब्बी बाजार में पुराने समय में लकड़ी पर हाथी दांत की कारिगरी की जाती थी लेकिन हाथी दांत पर प्रतिबंध लगने के बाद प्लास्टिक इनले वर्क ने इसका रुप ले लिया और आज भी कई परिवार अपने इस पुराने कार्य को कर होशियारपुर का नाम पूरे विश्व में रौशन कर रहे हैं।
इस मौके पर चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर कुमार बिंदी, पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, पार्षद अनमोल जैन, पार्षद मोनिका वर्मा, डी.डी.एफ. पीयूष गोयल, गोपाल वर्मा, गुरदीप कटोच, एडवोकेट नवीन जैरथ भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब

नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात : दिल्ली चुनाव में हो सकते है एक्टिव

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। काफी समय से राजनीति से दूर दिख रहे नवजोत...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस का एकमात्र चेहरा राहुल गांधी…भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के भीतर की खींचतान एक बार फिर से उजागर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग के बीच, प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल...
पंजाब

आतंकी फरार : अमृतसर के मेंटल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर आतंकी फरार

अमृतसर: अमृतसर के मेंटल अस्पताल से आतंकी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है। फरार आतंकी का नाम आशीष मसीह है जिस पर आईईडी के तीन केस दर्ज है। फरार...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में बीसीए चौथे समैसटर के नतीजे में नवदीप कौर व नेहा रही प्रथम

गढ़शंकर: पंजाब युनीवर्सिटी चंडीगढ़ दुारा घोषित बीसीए चौथे समैस्टर के नतीजों में बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर का नतीजा शानदार रहा। कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!