हाईकमान ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी और हलका संगठन इंचार्ज चन्नी को जिला होशियारपुर का किया ऑब्ज़र्वर नियुक्त

by

होशियारपुर/गढ़शंकर, 22 नवंबर : आम आदमी पार्टी ने राज्य (पंजाब) में आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए पार्टी नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी तरह, जिला होशियारपुर में पार्टी के टकसाली नेताओं जिनमें जय कृष्ण सिंह रौड़ी डिप्टी स्पीकर विधानसभा विधायक हल्का गढ़शंकर और चरणजीत सिंह चन्नी संगठन इंचार्ज हल्का गढ़शंकर को जिला होशियारपुर से जिला ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है। इस बारे में बात करते हुए डिप्टी स्पीकर रौड़ी और उनके ओ.एस. डी. चरणजीत चन्नी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें ज़िले की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए वह पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हैं और पार्टी को विश्वास दिलाते हैं कि वह अपनी ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएँगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुट करके ब्लॉक समिति व ज़िला परिषद के चुनावों में जीत हासिल करेंगे। आज पार्टी के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त नियुक्तियों के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और डिप्टी स्पीकर रौड़ी व संगठन प्रभारी चन्नी को बधाई भी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में 10 को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत: अपराजिता जोशी

होशियारपुर : सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिले में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत जिला एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार किया महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को और फिर रिहा : तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की

मुंबई :महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में  पुलिस ने  हिरासत में लिया गया है। तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है ...
article-image
पंजाब

बाइक दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद

माहिलपुर(होशियारपुर)- माहिलपुर थाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कोटफातुही में बाइक सवार दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार कोटफातुही चौकी इंचार्ज...
Translate »
error: Content is protected !!