ग्रिफ्तार किया महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को और फिर रिहा : तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की

by

मुंबई :महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में  पुलिस ने  हिरासत में लिया गया है। तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है  कि वह ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी मनाने के लिए घर से निकले थे और  सांता क्रूज पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदलन की बरसी मनाने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया। मुझे अपने दादा-दादी महात्मा गांधी और बा पर गर्व हैं, जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारीख पर अंग्रेजों ने हिरासत में लिया था।     महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने पुलिस स्टेशन से ही ट्वीट किया, जैसे ही उन्हें छोड़ा जाता है वह अगस्त क्रांति मैदान में मार्च करेंगे। उन्होंने कहा, यह शहीदों की याद दिलाने वाला दिन है और अगस्त क्रांति दिवस जरूर मनाया जाएगा। लेकिन अभी तक  पुलिस की और से कोई बयान नहीं आया है। तुषार गांधी ने अन्य ट्वीट कर कहा कि अब जाने की इजाजत दी जा रही है। अगस्त क्रांति मैदान की ओर प्रस्थान। इंकलाब जिंदाबाद

गौरतलब है कि भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त आंदोलन के नाम से जाना जाता है। यह आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर जाना जाता है। इस साल भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं बरसी है। भारत छोड़ो आंदोलन दिवस हर साल नौ अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान देश की जनता द्वारा दिए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि के रूप में याद किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Full dress rehearsal of district

Deputy Commissioner Komal Mittal will hoist the tricolor on district level Independence Day Hoshiarpur/ August 13/Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner Hoshiarpur Komal Mittal will hoist the national flag during the district level function to be...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

गुनूघराट-पुखरोटू पेयजल योजना तथा जल शक्ति विभाग के मंडलीय कार्यालय भवन भंजराडु का करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चंबा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पूर्वाह्न 11 बजे...
article-image
पंजाब

गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ने प्रितपाल सिंह चौटाला को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी 

गढ़शंकर, 23 सितंबर : गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर की टीम ने सिरमौर अध्यापक संगठन गवर्नमेंट टीचर्स युनियन पंजाब के जिला होशियारपुर के अध्यक्ष अमनदीप शर्मा के उप जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) बनने पर होशियारपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक : 25,000 करोड़ रुपये की वर्तमान सहायता को सीएम सुक्खू ने बताया अपर्याप्त, 50,000 करोड़ रुपये किए जाने का किया आग्रह

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की और हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!