वित्तीय घाटा पूरा करने के लिए नहीं बिकेगी Powercom की संपत्तियां, हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार को सरकारी संपत्तियों के जरिए राजस्व जुटाने की योजना को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पावरकॉम की संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगा दी।

यह फैसला सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि राज्य की वित्तीय प्राथमिकताओं पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। बता दें कि पंजाब सरकार ने वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए पावरकॉम की कई अहम संपत्तियों की पहचान की थी। जिनमें पटियाला की 50 एकड़ बडूंगर साइट और बठिंडा की थर्मल कॉलोनी की जमीन शामिल थी। अनुमान था कि इन संपत्तियों से करीब 1500 करोड़ रुपये की आय हो सकती है।

लेकिन इस प्रक्रिया के खिलाफ जनहित याचिका दायर हो गई। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि जब खुद सरकार पर पावरकॉम का 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक बिजली सब्सिडी का बकाया है और सरकारी विभागों के 2582 करोड़ रुपये के बिल लंबित हैं, तब संपत्तियां बेचकर संकट सुलझाना उचित नहीं है। डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान पावरकॉम की मालिकाना संपत्तियों के किसी भी प्रकार के हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। अगली सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित की गई है। पावरकॉम के इंजीनियर्स और कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि संपत्तियों की बिक्री से संस्था और कमजोर हो सकती थी। दूसरी ओर, सरकार के लिए यह फैसला वित्तीय प्रबंधन की नई चुनौती बन गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवस्थापित औद्योगिक इकाई का DC जतिन लाल ने किया दौरा

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को ऊना के पंडोगा में नवस्थापित इयान मैकलियोड डिस्टलर्स की माल्ट स्पिरिट डिस्टिलरी का दौरा किया। इस आधुनिक औद्योगिक इकाई की प्रतिदिन 5 हजार...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को समन जारी

चंडीगढ़: वरिष्ठ शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में जांच कर रहे पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया को समन जारी किया है। यह समन...
article-image
पंजाब

विजिलेंस अधिकारी बन SDO और JE को किया अगवा : 7 लाख से अधिक वसूले; दो गिरफ्तार

मुल्लांपुर दाखा :  पुलिस ने नकली विजिलेंस अधिकारी बन पावरकाम के एसडीओ और जेई को अगवा कर लाखों रुपये की वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बी.ए. बी.एड. और बी.एससी. बी.एड. सातवें सेमेस्टर के परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 9 जून : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए. बी.एड. एवं बी.एससी. बी.एड. पाठ्यक्रमों के सातवें सेमेस्टर के परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!