विजिलेंस अधिकारी बन SDO और JE को किया अगवा : 7 लाख से अधिक वसूले; दो गिरफ्तार

by

मुल्लांपुर दाखा :  पुलिस ने नकली विजिलेंस अधिकारी बन पावरकाम के एसडीओ और जेई को अगवा कर लाखों रुपये की वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों गुरविंदर सिंह और ब्रह्मप्रीत सिंह को पटियाला के सनौर स्थित अंबिका कालोनी से गिरफ्तार किया है।

इनके दो साथियों पटियाला के रंजीन नगर निवासी अमनदीप सिंह और विनय अरोड़ा की तलाश की जा रही है।

आरोपितों से दो इनोवा गाड़ियां, मोबाइल और नकली प्रेस कार्ड बरामद किए गए हैं।डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पावरकाम के उपमंडल शहरी अड्डा दाखा के एसडीओ जसकिरणप्रीत सिंह ने शिकायत दी थी कि दो अज्ञात व्यक्ति जो खुद को विजिलेंस और एसटीएफ अधिकारी बता रहे थे, वे उनसे औद्योगिक कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे।

विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें और जेई परमिंदर सिंह को पहले कार्यालय में बंद कर दिया और फिर जबनर गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान उनसे ₹7,20,000 रुपये आरोपितों ने वसूले।

शिकायत के बाद दाखा की पुलिस टीम ने 17 अक्टूबर को पटियाला जिले के सनौर से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के मोबाइल फोन की जांच में आरोपितों की कई तस्वीरें मिलीं, जिनमें वे पुलिस की वर्दी में खड़े नजर आ रहे थे। डीएसपी ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में धर्मपाल साहिल के नए उपन्यास ‘खोरा’ का विमोचन

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : क्षेत्र के प्रमुख लेखक धर्मपाल साहिल के नए प्रकाशित उपन्यास ‘खोरा’ का विमोचन श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में आयोजित एक साहित्यिक समारोह में किया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

“SHO Dasuya Prabhjot Kaur calls

“Dasuya/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/jan.18 : Renowned Educationist and journalist Sanjiv Kumar engaged in a meaningful discussion with SHO Dasuya, Prabhjot Kaur. During the interaction, SHO Prabhjot Kaur emphasized her commitment to transforming Dasuya into a...
article-image
पंजाब

मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी के कार्यालय समक्ष किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 7 जुलाई: पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त मुलाजिम मंच के आह्वान पर मंगलवार को तहसील गढ़शंकर और जिला शहीद भगत सिंह नगर के सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों ने स्थानीय बिजली...
article-image
पंजाब

पंजाब में 100% अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी : नितिन नवीन…अकाली दल के साथ गठबंधन की सभी अटकलों को किया खारिज

नई दिल्ली : पंजाब चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ा ऐलान किया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। एक न्यूज चैंनल को  इंटरव्यू में...
Translate »
error: Content is protected !!