हाईवे पर लूटपाट, ब्लैकमेलिंग व वसूली करने वाला गैंग पकड़ा, महिला के जरिये बनाते थे शिकार, 54 वारदातें की

by

पंचकूला :  हाईवे पर महिला के जरिये लिफ्ट लेकर लूट, ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली की 54 वारदात करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने महिला समेत गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है।

वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई। लूटा गया कैश, मोबाइल और चाकू की बरामदगी के लिए तीनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पकड़े गए शातिरों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली का 23 वर्षीय अशोक कुमार और पंजाब के फाजिल्का का सन्नी कुमार सचदेवा और फिरोजपुर की रहने वाली संदीप कौर उर्फ माही उर्फ दीपु के रूप में हुई है।

पूछताछ में इन शातिरों ने पंचकूला, मोहाली और अंबाला समेत आसपास के क्षेत्रों में हाईवे पर स्नैचिंग, जबरन वसूली व ब्लैकमेलिंग जैसी 54 वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनके खिलाफ पंजाब में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शातिरों की अन्य मामलों में संलिप्तता की भी गहनता से जांच की जा रही है।

महिला ने ट्रक चालक से मांगी लिफ्ट

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि हिमाचल प्रदेश निवासी एक ट्रक चालक ने शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया था कि हाईवे पर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पार करने के बाद सुबह करीब 5 बजे एक महिला ने लिफ्ट मांगी। इंसानियत दिखाते हुए उसने गाड़ी रोक ली। महिला ने नाडा साहिब स्थित आईटी पार्क जाने की बात कही।

घग्गर नदी का पुल पार कर गांव चौकी के पास लूटा

जैसे ही नेशनल हाईवे पंचकूला-यमुनानगर पर घग्गर नदी का पुल पार कर गांव चौकी के पास चालक उसे उतारने लगा, तभी एक वेगनआर कार से उतरे दो युवकों ने ड्राइवर सीट की खिड़की खुलवाकर चाकू दिखाया और पीड़ित से करीब 2400 रुपये नकद, मोबाइल फोन लूट लिया। इसके अलावा चाकू की नोक पर मोबाइल के जरिए गूगल-पे से 50 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए।

ऐसे पकड़े में आए शातिर

ट्रक चालक की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम को जांच सौंपी गई। टीम ने सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा के पास से उत्तर प्रदेश के अशोक कुमार और सन्नी कुमार सचदेवा को गिरफ्तार किया।

अशोक पंचकूला के भैंसा टिब्बा और सन्नी लुधियाना में किराये के मकान में रह रहा था। उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई वेगनआर कार बरामद की गई। इसके बाद संदीप कौर उर्फ माही उर्फ दीपु को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हादसे में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 4 जुलाई ): दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत के बाद थाना गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रामलाल पुत्र चैन सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
पंजाब

दसबंध गरीब लई वेलफेयर सोसायटी द्वारा 42वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ

जालंधर/दलजीत अजनोहा :  दरबार पीर बाबा बदे शाह जी आदमपुर रोड नहर किनारे गांव पध्याना के श्री हैप्पी बाबा जी दरगाह के मुख्य सेवादार और उनकी पूरी प्रबंधक कमेटी के सहयोग से पंजाब पंजाबी...
article-image
पंजाब , समाचार

होशियारपुर की लडक़ी दिया ने की आत्महत्या : दिल्ली अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा कर

दिल्ली : अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से छलांग मारने वाली  होशियारपुर की 25 वर्षीय दिया की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  डॉक्टरों ने उसकी जान जाने का कारण मल्टीपल फ्रैक्चर बताया।  कुछ...
Translate »
error: Content is protected !!