हाउस अरेस्ट पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी , पुलिस वालों से बहस करते दिखे पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी : भाना सिद्धू के हक में प्रदर्शन करने जा रहे थे संगरूर

by

संगरूर :   पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने घर से निकलते ही उनका घेराव कर लिया और उन्हें वापस उनके घर पर ले आई। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। चन्नी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि भगवंत मान की सरकार पंजाब में पूरी तरह से तानाशाही कर रही है। लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को ही घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है तो आम लोगों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी जब घर से संगरूर के लिए निकले तो उन्हें घर के पास ही आगे पुलिस वालों की गाड़ियां लगाकर रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को बुलाया तो अधिकारियों ने कहा कि आप घर जाएं आप बाहर नहीं जा सकते। इस पर चन्नी ने कहा कि वह संगरूर में हो रहे प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जा रहे हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि वह कोई गैर कानूनी, गैर संवैधानिक काम कर रहे तो वह बेशक उन्हें रोकें। लेकिन एेसे पुलिस किसी को कहीं जाने से कैसे रोक सकती है। उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं, यदि उन्हें ही नहीं जाने दिया जा रहा है तो आम लोगों को लाठियां मारकर घरों में बंद कर दिया होगा।  पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा कि वह पंजाब में नई परंपरा डाल रहे हैं। लेकिन वह चिंता न करें उन्हें भाजी वापस जरूर आएगी। कितने दिन आप लोगों की आवाज को दबा लेंगे। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में एक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व नेता विपक्ष और पूर्व मंत्री सुरक्षित नहीं है उस राज्य के लोग कैसे सुरक्षित हो सकते हैं।

सोशल मीडिया हैंडल पर अपना वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि वह संगरूर  जाउंगा :   चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि वह संगरूर भाना सिद्धू की रिहाई के लिए किए जा रहे प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने आज लोगो से संगरूर में एकत्रित होने का आह्वान करते हुए सोशल मडिया पर अपना एक वीडियो संदेश भी जारी किया था।  उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज मुगलों का भी नहीं, राज यह भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे झूठे केसों में फंसा कर जेलों में बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जुल्मो गैरत सहन नहीं की जाएगी। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हाउस अरेस्ट करने की भी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी आवाज उठाने का है। उन्होंने कहा कि भाना सिद्धू के हक में प्रदर्शन करने जा रहे सांसद सिमरनजीत सिंह मान को अरेस्ट करके गलत किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज में करवाचौथ पर मेहँदी मुकाबले का आयोजन 

होशियारपुर : 20 अक्टूबर :  बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों द्वारा संचालित बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ गल्र्ज कालेज जेजों में ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में करवाचौथ के उपलक्ष्य...
article-image
पंजाब

Youth Must play an important

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 31 :    A seminar on ‘Role of Youth in Sustainable Development’ was organized by the renowned NGO A4C of Dasua under the chairmanship of Ms. Komal Mittal, Hon’ble DC Hoshiarpur at...
article-image
पंजाब

500 ग्राम हेरोइन बरामद : 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को दो साथियों सहित पुलिस ने तरनतारन से किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब पुलिस में 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!