हाटू मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : भाजपा सरकार की 90 करोड़ रुपये की देनदारी सहित सभी देनदारियों को निपटाने के लिए 153 करोड़ रुपये जारी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ । ठियोग : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने हाटू मंदिर पहुंचकर शीश नवाया।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लंबे वक्त से पहाड़ों में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से सेब बागवानों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने माता से कामना की है कि जल्द से जल्द पहाड़ों में बारिश हो, ताकि सेब बागवानों की साल भर की मेहनत खराब न हो जाए।

पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम कर रही सरकार :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि ठियोग इलाके में बारिश के दौरान आई आपदा से भारी नुकसान हुआ था।।उस वक्त भी सरकार ने आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  हिमाचल के सीएम के मुताबिक राज्य सरकार ने नारकांडा में आइस स्केटिंग रिंक स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यहां एक बहुउद्देशीय खेल हॉल भी निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश सरकार हाटू मंदिर तक रोपवे स्थापित करने पर भी विचार कर रही है. पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए हाटू मंदिर सड़क को चौड़ा करने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है

मुख्यमंत्री सुक्खू का बीजेपी पर निशाना :   मुख्यमंत्री ने आम जनता की परेशानी भी सुनी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार प्रदेश सरकार ने मंडी मध्यस्थता योजना  के तहत सेब उत्पादकों की सभी देनदारियों का भुगतान किया है। राज्य सरकार ने पिछली भाजपा सरकार की 90 करोड़ रुपये की देनदारी सहित सभी देनदारियों को निपटाने के लिए 153 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को सेब कीटनाशकों और उर्वरकों पर मिलने वाली सब्सिडी को पिछली भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे बहाल कर दिया है।  कांग्रेस सरकार ने सेब के समर्थन मूल्य में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक वृद्धि की है। जिससे सेब का समर्थन मूल्य अब 12म रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले साल प्रदेश सरकार ने प्रति किलोग्राम के आधार पर सेब की बिक्री सुनिश्चित की थी और अब इस साल यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली लागू की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति देवी अध्यक्ष, प्रीति वर्मा महासचिव : हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की 35 सदस्यीय कमेटी का गठन

शिमला, 11 जुलाई हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू का सम्मेलन किसान-मजदूर भवन चिटकारा पार्क कैथू शिमला में हुआ। सम्मेलन में 35 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। शांति देवी को अध्यक्ष,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वार्ड नंबर 23 को मिली सौगात: सेक्टर 35 के पार्कों में निर्मित 3 ‘गैज़ेबो’ (हट) जनता को समर्पित, पार्कों में लगाए गए 200 नए बेंच

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : वार्ड नंबर 23 के विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय पार्षद प्रेमलता के प्रयासों से सेक्टर 35 के विभिन्न पार्कों में नवनिर्मित तीन आकर्षक हट (गैज़ेबो) आज स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उफनते नाले में बहा शख्स : 9 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD की ओर से हिमाचल के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का...
Translate »
error: Content is protected !!