हाथ-पैर जोड़ने पर भी नहीं हो रहे जनहित के काम : कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने अस्तीफा देने के बाद लगाए बड़े आरोप

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन में सबकुछ ठीक से नहीं चल रहा है। इस बात का खुलासा कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर द्वारा अस्तीफा देने के बाद लगाए आरोप से हो रहा रहा।  जितेंद्र ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए अपना अस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सौंपा है।

प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने सरकार व संगठन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दिया है। जितेंद्र ने अपने इस्तीफे में साफ लिखा है कि सरकार व संगठन में समन्वय की काफी कमी है। जिस कारण हम जैसे पदाधिकारियों की अनदेखी की जा रही है और हमें दरकिनार भी किया जा रहा है।  जितेंद्र ने बताया कि, मैं पिछले दो महीनों से लोगों के काम को लेकर लगातार प्रदेश मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहा हूं। मगर स्टेट सचिवालय के कुछ अधिकारी यह नहीं चाहते कि कोई पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिल सके। इतना ही नहीं जितेंद्र ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दफ्तर पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

             जितेंद्र शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत आते चायली से हैं। इसलिए विक्रमादित्य सिंह के दफ्तर को लेकर उन्होंने कहा कि यहां कुछ अधिकारी जनहित के काम रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां लोगों की फाइलें तक गुम कर दी जा रही हैं। जितेंद्र ने कहा कि विधानसभा शिमला ग्रामीण में कुछ लोग उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश भी करते हैं। जितेंद्र ने कहा कि सचिवालय में इस तरह जनहित के काम रोके जाने से हमें लोगों को जवाब तक देना मुश्किल हो रहा है। बार-बार हाथ पैर जोड़ने पर भी हमारे काम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं साल 1990 से पार्टी की सेवा कर रहा हूं।सेवा के अनुरूप नहीं मिल रहा सम्मान :   जितेंद्र ने बताया कि मौजूदा समय में चार विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण, शिमला शहर, करसोग और सोलन में पार्टी संगठन का काम देख रहा हूं। मगर साढ़े तीन दशक की सेवा के अनुरूप पार्टी में जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा है। इन सब कारणों से आहत होकर मैं पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने पंदराणू में किया वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ : वाॅलीबाॅल राज्य का खेल है और महासु क्षेत्र ने कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला, 03 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उतराखण्ड सीमा के समीप ग्राम पंचायत पंदराणू में पंचायत स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वाॅलीबाॅल राज्य का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट के लिए कई दावेदार : मुख्यमंत्री के पास कर रहे लॉबिंग : एचएएस अधिकारी संजीव ठाकुर का नाम भी चर्चा में

एएम नाथ । हमीरपुर : हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक आशीष शर्मा का नाम तय माना जा रहा है , जबकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबाडग नदी बरोट में डाला गया 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज

एएम नाथ। मंडी, 19 मार्च। मात्स्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश मत्स्य मण्डल मण्डी द्वारा बुधवार को लंबाडग नदी बरोट में 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज सफलतापूर्वक डाला गया। इस अवसर पर जिला मण्डी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदौरा उत्सव के तहत महिला खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न, 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

इंदौरा उत्सव की तैयारियों का मलेंद्र राजन ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश एएम नाथ। इंदौरा :  इंदौरा विधानसभा में 18-19 दिसंबर को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित इंदौरा उत्सव के उपलक्ष्य पर...
Translate »
error: Content is protected !!