14 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर दे दी जान – पिता को तड़पते देख बेटी अंजलि से नहीं देखा गया दर्द : खुदकुशी के बाद परिवार और मोहल्ला निवासी थाने पहुंचे

by

फतेहगढ़ साहिब :   मंडी गोबिंदगढ़ में ओपी बांसल स्कूल की वैन से गत 6 जुलाई को हुए हादसे के संबंध में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं इस हादसे में घायल बाइक सवार अभय तिवारी कोमा में है। जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। 23 दिनों में जब कोई एफआईआर नहीं हुई तो पिता की हालत को देखकर दुखी हुए 14 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी।  इसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। लड़की की खुदकुशी के बाद परिवार और मोहल्ला निवासी थाने पहुंचे। वहां रोष जताया गया। वैन ड्राइवर और स्कूल मालिकों खिलाफ एफआईआर की मांग की गई। साथ ही जीटी रोड जाम करने की चेतावनी भी दी।

घायल अभय तिवारी की पत्नी रितु ने बताया कि उसके पति अभय तिवारी मिल में काम करते थे। 6 जुलाई को उसके पति बाइक से जा रहे थे तो ओम प्रकाश (ओपी) बांसल स्कूल की वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसके पति को स्थानीय सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। हादसे के बाद स्कूल वाले बोलते रहे कि वे इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे। किसी प्रकार की कार्रवाई न कराई जाए। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल वाले 10-20 हजार रुपए देने के बाद पल्ला झाड़ गए। जबकि, उसके घायल पति की हालत यह है कि वे कोमा में हैं। कोई सुध बुध नहीं है। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के अस्पताल से जवाब देकर घर भेज दिया गया है। पुलिस ने उन्हें कोई इंसाफ नहीं दिलाया।

 बेटी ने फंदा लगाया पिता की हालत देख :  घायल अभय तिवारी की रितु ने बताया कि रविवार को उसके पति के नाक से अचानक पाइप निकली तो वह काफी तड़पने लगे। छोटी बेटी अंजलि से यह दर्द नहीं देखा गया। अंजलि ने उसे बोला कि पिता को जल्दी अस्पताल लेकर जाओ। वह अपनी बड़ी बेटी को साथ लेकर पति को अस्पताल ले गई। बाद में अंजलि ने घर का कमरा बंद करके फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। अंजलि की उम्र करीब 14 साल थी और वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं थाने में मौजूद अभय के भतीजे कन्हैया तिवारी और मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाली निशा ने कहा कि अंजलि की मौत के लिए सीधे तौर पर स्कूल के मालिक और पुलिस जिम्मेदार हैं। अगर स्कूल मालिकों खिलाफ एफआईआर दर्ज न की गई तो वे जीटी रोड जाम करेंगे।

रिमट यूनिवर्सिटी वालों का ही स्कूल

बता दें की ओपी बांसल स्कूल भी रिमट यूनिवर्सिटी के मालिकों का ही है जहां कुछ दिन पहले लोहे की प्लेट गिरने से लाइब्रेरी में काम करने वाली एक युवती की मौत हो गई थी। अब 14 वर्षीय बेटी की खुदकुशी के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के दोष लगाए और स्कूल मालिकों पर मामला दर्ज करने की मांग की।

बयानों के मुताबिक कार्रवाई करेंगे- एसएचओ

मंडी गोबिंदगढ़ थाना एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने कहा कि सड़क हादसे के बाद घायल के परिवार की तरफ से बयान दर्ज नहीं कराए गए थे। दोनों पक्षों में राजीनामे की बात चल रही थी। अगर पुलिस के पास बयान दर्ज कराए होते तो कार्रवाई जरूर करते। वहीं अब घायल की बेटी की खुदकुशी का मामला सामने आया है। जो भी बयान परिवार के लोग दर्ज कराएंगे। उनके मुताबिक बनती कार्रवाई करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या : तीन युवकों ने की फायरिंग

होशियारपुर :  दधियाना गांव के पूर्व सरपंच संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसड़का में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े  पूर्व सरपंच संदीप...
article-image
पंजाब

ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या : अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर : जंडियाला थाने के अधीन पुलिस चौकी नवा पिंड में तैनात एएसआई स्वरूप सिंह की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। वारदात को अंजाम देने...
article-image
पंजाब

पुलिस कर्मी को धक्का देकर चोर फरार : माहिलपुर में तीन मेडिकल स्टोर में चोरी

गढ़शंकर, 11 जून  : बीती रात फगवाड़ा रोड माहिलपुर में अज्ञात चोरो ने तीन मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर नगदी चोरी कर ली, इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने चोरों को पकड़ने की...
article-image
पंजाब

खेड़ा कल्मोट स्कूल की वॉलीबॉल खिलाड़ी जसप्रीत कौर का कर्नाटक में नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयन

 खेड़ा कल्मोट :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा कल्मोट की वॉलीबॉल खिलाड़ी जसप्रीत कर्नाटक के शिमोगा में होने वाले 67वें नेशनल स्कूल गेम्स में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रीय खेल 29 जनवरी से...
Translate »
error: Content is protected !!