गढ़शंकर में टिप्परों से हुई 18 मौतों का जिम्मेदार कौन – प्रणव किरपाल

by

गढ़शंकर l जिला युवा कांग्रेस होशियारपुर के महासचिव प्रणव किरपाल ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि गढ़शंकर में ओवरलोडेड टिप्परों के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ओवरलोड टिपरों के कारण 18 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने पूछा कि गढ़शंकर में टिप्परों से हुई 18 मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन व राजनीतिक नेताओं की मिलीभगत से लगातार अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अवैध खनन रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हजारों ओवरलोडेड टिप्पर गुजर रहे हैं और ओवरलोडेड टिप्परों को भाड़े के गुंडों की मदद से जबरन निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और जल्द ही ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर रोहित कुमार, सचिन नैय्यर, जय राणा, मनजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरों का कोहराम…..एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 7 मेडिकल स्टोरों व एक शूज स्टोर में की चोरी, 2 मेडिकल स्टोर के चोर शटर तोड़ने में रहे नाकाम

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर शहर में  अज्ञात चोरों ने  गढ़शंकर शहर में 6 व एक अड्डा सतनोर सहित 7 मेडिकल स्टोरों को अपना निशाना बनाया है। चोरी की घटनाऐ कई दुकान पर लगे...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर-4 से बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस का दामन थामा

होशियारपुर :  वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस नेता अशोक मेहरा की प्रेरणा से बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस का दामन थामा। प्रवीण अरोड़ा की अगुवाई में बड़ी संख्या में अमित अरोड़ा, प्रवीण अरोड़ा,...
Translate »
error: Content is protected !!