15 मई को चंडीगढ़ में किए जा रहे प्रदर्शन की तैयारी के लिए कीर्ति किसान यूनियन गढ़शंकर ने गांव चहल पुर और मोला वाहद पुर में की बैठके

by

गढ़शंकर।   संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाखड़ा डैम मुद्दे और दूसरी मांगों को लेकर 15 मई को चंडीगढ़ में किए जा रहे प्रदर्शन की तैयारी के लिए कीर्ति किसान यूनियन गढ़शंकर ने गांव चहल पुर और मोला वाहद पुर में किसानों के साथ बैठके की।  जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब और किसानों के खिलाफ की जा रही धक्केशाही की कड़ी निंदा की गई। किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी और जिला सचिव कुलविंदर सिंह चहल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भाखड़ा डैम मैनेजमेंट कमेटी में पंजाब की मेंबरशिप खत्म करके अपना पंजाब विरोधी चेहरा दिखा दिया है और कॉर्पोरेट सोसायटियां बढ़ी हुई लिमिट के मुताबिक कर्ज नहीं दे रही हैं।  जिससे किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने सभी किसानों से 15 मई को चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की। मीटिंग में ब्लॉक सेक्रेटरी कुलवंत सिंह गोलेवाल, सुखविंदर सिंह मोला वाहिदपुर, रेशम सिंह गुरनेक सिंह मक्खन सिंह सतनाम सिंह चहलपुर, लखवीर सिंह प्रितपाल सिंह गुरदीप सिंह आदि किसान मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव पट्टी में बाबा शुक देव जी के स्थान पर धार्मिक समागम करवाया

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव पट्टी के धार्मिक स्थान पर महंत पवन कुमार दास जी के नेतृत्व धार्मिक समागम करवाया गया इस अवसर पर पंडित राजीव कुमार शर्मा के समूह परिवार की ओर कुटिया में...
article-image
पंजाब

फर्जी सीबीएसई और ओपन स्कूल सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ब

जालंधर   : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी सीबीएसई और ओपन स्कूल सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को गुप्त...
article-image
पंजाब

सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के विभिन्न मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर,1 फरवरी : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर तथा बीएनओ गढ़शंकर-2 प्रिं कृपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के शैक्षिक मुकाबले करवाए गए। प्रिं इंदरजीत कौर ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!