4000 रुपए रिश्वत लेते हुए ASI को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़    : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के जलालाबाद सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सरूप सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को जम्मू बस्ती, जलालाबाद निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी ने उसके खिलाफ दर्ज पुलिस मामले में अदालत में आरोप पत्र दायर करने के बदले में उससे 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी और सौदा 17,000 रुपए में तय हुआ था।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उक्त पुलिसकर्मी ने उससे पहले 3 किस्तों में 10,000 रुपए, 2,000 रुपए और 1,000 रुपए लिए थे और शेष 4,000 रुपए रिश्वत के रूप में मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर उक्त आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने का कॉल रिकॉर्ड भी विजिलेंस को सौंपा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिसकर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

विजिलेंस टीम ने मौके पर ही आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली हैं। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर रेंज थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विद्यार्थियों को मेरिट अवार्ड और वजीफा योजनाओं के चेक सौंपे

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नल ओ.पी. लांबा व कृष्णा लांबा मेरिट अवार्ड और आई.आई.आई....
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह संपन्न : सरवण सिद्धू द्वारा रचित गजल संग्रह “मेरी साधना” और पवन भंमियां द्वारा रचित पुस्तक “गदर लहर तथा बब्बर लहर की दास्तान” का विमोचन

 कवि दरबार में कवियों ने रंग जमाया- गढ़शंकर,  30 मार्च: दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक सरगर्मियों के लिए सरगर्म दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह तथा कवि दरबार सभा के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

2022 के विधानसभा चुनाव में सैनी समाज कई सीटों निभाएगा अहम भूमिका : सैनी

माहिलपुर में सैनी समाज की अहम मीटिंग बुलाई गई माहिलपुर – माहिलपुर में सैनी समाज की राष्ट्रीय स्तर की मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग की प्रधानगी सुखदेव सिंह सैनी बलाचौर ने करते हुए देश...
article-image
पंजाब

43 सेवाएं घर बैठे होंगी उपलब्ध : ईमानदार सरकार ने राज्य में असंभव लगने वाली बात को हकीकत में बदल दिया – मुख्यमंत्री भगवंत मान

लुधियाना/चंडीगढ़, 10 दिसंबर :  पंजाब के लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धाननसू...
Translate »
error: Content is protected !!