‘हार्ट अटैक’ वाले पराठे खिलाने वाले पर केस : आरोप- कमरे में बंद कर पीटा और कमरे में बंद कर की बदसलूकी

by

जालंधर :  मॉडल टाउन में हार्ट अटैक वाले पराठे के नाम से मशहूर वीर दविंदर सिंह को कॉमेडियन कपिल शर्मा और उसकी पत्नी गिन्नी शर्मा को पराठे खिलाने महंगे पड़ गए। देर रात तक दुकान खोलने को लेकर थाना 6 पुलिस ने 188 के तहत वीर दविंदर सिंह पर मामला दर्ज किया है।  वहीं, वीर दविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट और कमरे में बंद कर बदसलूकी की है।

जालंधर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीर दविंदर सिंह ने एसएचओ अजायब सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पराठे बनाकर अपना परिवार पाल रहे हैं और रात के समय मॉडल टाउन में काम करते हैं। दो दिन पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा परिवार के साथ उनकी दुकान पर हार्ट अटैक वाले पराठे खाने के लिए आए थे। जब यह बात पुलिस को पता लगी तो एसएचओ ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें बंद कमरे में घंटो रखा। उनके साथ बुरा व्यवहार किया। वीर दविंदर सिंह ने उच्च अधिकारियों से मांग है कि थाना 6 के एसएचओ पर कार्रवाई की जाए।

गंदगी फैलाने की शिकायत
उधर, एसएचओ अजायब सिंह ने बताया कि उन्हें इलाका वासियों ने शिकायत दी थी। वीर दविंदर सिंह रात 10 से रात 2 बजे तक पराठे खिलाने का काम करता है। जो लोग इसके पास खाने के लिए आते हैं, वह गंदगी फैलाते हैं। इस बारे में वीर दविंदर सिंह को एसपी हेड क्वार्टर ने भी समझाया था लेकिन वह फिर भी नहीं माना। पुलिस कर्मचारियों को इसके पास भेजा तो इसने उनके साथ गलत व्यवहार किया, जिनकी सारी वीडियो उनके पास है। इसके बाद वीर दविंदर सिंह के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जब कपिल शर्मा ने खाए पराठे
कॉमेडियन कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ अपनी ससुराल जालंधर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मॉडल टाउन के मशहूर हार्ट अटैक वाले देसी घी के पराठों का स्वाद लिया था। कपिल शर्मा ने वीर दविंदर के पराठे खाने के बाद उनकी खूब तारीफ भी की थी। उन्होंने वहीं सड़क पर खड़े होकर चाय भी पी थी।

कपिल शर्मा ने बताया था कि जब वह मुंबई में थे, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर जालंधर का हार्ट अटैक पराठे का वीडियो देखा था। इसके बाद उन्होंने जालंधर आकर इसका स्वाद चखने का फैसला किया। देर रात वह अपनी पत्नी गिन्नी के साथ मॉडल टाउन के मशहूर हार्ट अटैक वाले देसी घी के परांठों को खाने पहुंचे। कपिल को यह पराठा बहुत पसंद आया। कपिल ने परांठे खाने के बाद कहा- ये है पंजाब का असली देसी घी का स्वाद।

हार्ट अटैक पराठे आखिर हैं क्या
जालंधर में वीर दविंदर नाम के शख्स के परांठों की चर्चा है। वह रात में देसी घी के पराठे बनाते हैं। पहले वह एक होटल में काम करते थे, लेकिन बाद में अपना अलग काम शुरू कर दिया। वीर दविंदर सिंह मॉडल टाऊन में स्पेशल रेहड़ी लगाते हैं। फूड ब्लॉगर ने उनके पराठों की वीडियो बनाई और वह वायरल हो गई। जिसके बाद उनके पास कई नामी हस्तियां रात को परांठे खाने पहुंचती है। कुछ लोगों ने वीडियों में कामेंट किए थे कि इतना देसी घी डालकर पराठें खिलाओगे तो हार्ट अटैक आ जाएगा। बस तभी से इनका नाम हार्ट अटैक पराठे पड़ गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra fashion design deptt.

Students Present 18 Stunning Collections Showcasing Innovation and Tradition Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /April 23 Rayat Bahra Institute of Management organized a grand fashion show, Fashionista 2025, under the Department of Fashion Design, where students displayed...
article-image
पंजाब

लूटे हुए सोने के गहनों , मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित सहित 1 गिरफ्तार  

गढ़शंकर, 3 अप्रैल : एसएसपी सुरिंद्र लांबा व सरबजीत सिंह बाहिया की निगरानी में असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी परमिंदर सिंह की अगुआई में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की देखरेख...
article-image
पंजाब

पंजाब में अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़। अवैध कॉलोनियों में बिना एनओसी और बिल्डर के लाइसेंस के अब प्लॉटों की रजिस्ट्री 19 मई तक नहीं होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू पर आधारित खंडपीठ ने वीरवार...
article-image
पंजाब

डॉ. धीरज शर्मा ने एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड माहिलपुर में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में कार्यभार संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संगठन एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अपने माहिलपुर कार्यालय में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में डॉ. धीरज...
Translate »
error: Content is protected !!