हार चक्कियां में चैक डैम का लोकार्पण, परगोड़ में वन महोत्सव का शुभारंभ : जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनाने का प्लान करे वन विभाग: पठानिया

by

वन निरीक्षण कुटीर लपियाणा में दो अतिरिक्त कमरे बनाने की घोषणा
एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर, 17 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा इस के लिए वन विभाग के अधिकारियों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने हारचक्कियाँ में 17.50 लाख से बने चैक डैम का लोकार्पण करने तथा परगोड़ में वन महोत्सव का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चैक डैम के निर्माण से किसानों को सिंचाई के लिए जल भी उपलब्ध होगा इसके साथ ही गर्मियों में जंगली जानवरों तथा पशुओं को भी सुगमता से पानी उपलब्ध रहेगा।
हारचक्कियां में निर्मित चैक डैम में लगभग 4 करोड़ लीटर पानी संग्रहण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रर्यावरण संरक्षण करना हम सबका दायित्व बनता है और इसी के अंतर्गत प्रदेश मुख्यमंत्री ने इस वर्ष 9000 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य रखा है । उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में एडीबी के तहत 18 करोड़ की धनराशि विभिन्न पेयजल योजनाओं पर व्यय की जाएगी । उन्होंने कहा कि विद्युत की समस्या के निजात हेतु 3 करोड़ व्यय करके शाहपुर से लंज के बीच 33 केवी की लाइन डाली जाएगी । उन्होंने वन निरीक्षण कुटीर लपियाणा में दो अतिरिक्त कमरे तथा एक बड़ा हाल बनाने की घोषणा की । उन्होंने परगोड़ में वन महोत्सव के अंतर्गत उन्होंने जामुन का पौधा लगाया । इस अवसर पर प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्य पाल डॉ पवनेश शर्मा ने मुख्य सचेतक का वन महोत्सव के लिए आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर वन विभाग विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है और विभाग द्वारा वनों में फलदार पौधे लगाए जा रहें हैं । वनमण्डलाधिकारी दिनेश शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया एवं धर्मशाला वनमंडल द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों बारे जानकारी दी । चंगर काँग्रेस के प्रधान सुरजन सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए केवल पठानिया का आभार जताया एवं धन्यवाद किया और क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उनके सम्मुख रखा । मुख्य अरण्यपाल वृत धर्मशाला ई विक्रम ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया । इस अवसर पर डीएफओ नरेन्द्र, डीएम नरेश, ओएसडी आयुर्वेदा डॉ सुनीत पठानिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,उपप्रधान प्रदीप बलौरिया, जिप सदस्य नीना ठाकुर, सरिता सैणी , प्रधान परगोड़ हेमराज ,प्रधान हारचक्कियाँ तिलक, प्रधान सिहवाँ अजय बबली , डीडी शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, लोकनिर्माण अंकज सूद, जलशक्ति अमित डोगरा, आरओ सुमित शर्मा, कार्यकारी बीडीओ हरिकृष्ण, कैप्टन भीखम, ओम प्रकाश गुलेरिया,अशोक भारती, निर्मल जसरोटिया, मनजीत राणा, अमर सिंह, संजय कुमार के इलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी जंग : हिमाचल कांग्रेस ने फूंका बिगुल: सरकार बनी तो महिलाओं को 1500 रुपए मासिक ,300 यूनिट तक बिजली फ्री ,5 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

शिमला । हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, चूंकि हिमाचल बिजली उत्पादक राज्य है। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने पूरा किया महिलाओं को 1500 का वादा – मुकेश अग्निहोत्री

बीजेपी करती रही गुमराह, हमने खाते में भी डाल दिए पैसे एएम नाथ । ऊना, 19 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेलवे उन्नयन से हिमाचल में रेलवे बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगीः राज्यपाल

बैजनाथ : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कांगड़ा जिला के बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम किया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 10 हजार देने के लिए वर्ल्ड बैंक का फंड हुआ इस्तेमाल : सुराज के प्रवक्ता पवन वर्मा

      पटना :  सुराज के प्रवक्ता और वरिष्ठ पार्टी रणनीतिकार पवन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। वर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!