हिंदू लड़की से बिहार के मुस्लिम शख्स ने की शादी : सुहागरात के अगले दिन शख्स ने अगले दिन ही जिंदगी बर्बाद करने की दी थी धमकी

by

मोहाली :  बिहार के अररिया के रहने वाले एक युवक ने पंजाब की हिंदू लड़की से शादी की और फिर उसे प्रताड़ित करने लगा।  हिंदू महिला ने बिहार के मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, शादी के बाद उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और धर्म बदलने के लिए मजबूर किया।

महिला ने इस पूरे मामले पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे का आदी था. शादी के बाद वह सिगरेट से उसके संवेदनशील अंगों को जलाता था. जले के निशान उसके शरीर पर आज भी मौजूद हैं. इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों के सामने उसे अपमानित करता था, बुरा भला कहता था और मारपीट करता था।

महिला ने किया दावा… इसके अलावा, महिला का दावा है कि सुहागरात के अगले दिन शख्स ने अगले दिन ही जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी, बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार फरार हो गया है। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में पुलिस से शिकायत की. वहीं, दूसरी तरफ जीरकपुर की एएसपी का कहना है कि शिकायत अभी तक उनके ऑफिस तक नहीं पहुंची है. मोहाली के ढकोली की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी बिहार के अररिया जिले के फारबिजगंज ब्लॉक का रहने वाला है और उसके पिता का नाम आबिद हुसैन है।

आरोपी ठेकेदार है…महिला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कंस्ट्रक्शन का काम करने वाला एक ठेकेदार है और वह उसके पास मजदूरी का काम करती थी. उसने अपनी बहन को भी वहां नौकरी दिलाने में मदद की थी. इसके बाद उसने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया और उसका शोषण किया. 5 साल तक उसने उसे डरा-धमकाकर रखा और धमकी दी कि अगर उसने उसके खिलाफ कोई केस किया तो वह उसकी और उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद कर देगा।

महिला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 5 साथ तक शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद जब भी पीड़िता शादी की बात करती तो वो बार-बार टाल देता था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर की तरह पंजाब को अस्थिर करने की साजिश ..! आतंकियों का लोकल नेटवर्क बना रहे खालिस्तानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकी संगठनों पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये संगठन पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। एनआईए ने कहा है कि...
article-image
पंजाब

विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कंडी नहर जल्द शुरू करने की मांग की

मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि नहर में पानी जल्द आएगा गढ़शंकर : पंजाब सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा...
article-image
पंजाब

Mata Ram Kaur Heritage Centre

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.24 :  The Mata Ram Kaur Heritage Centre, established by retired IOFS officer Dr. A.S. Bilgir in the village of Bhungarni, Hoshiarpur district, celebrated its foundation day with great enthusiasm. ***Chief Guest* Pt....
article-image
पंजाब

चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब के 628वें जन्म दिवस को समर्पित वार्षिक धार्मिक समागम किया आयोजित

गढ़शंकर :  गांव चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब के 628वें जन्म दिवस को समर्पित वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित किया गया, जिसमें श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब के संत महापुरुषों ने संगतों...
Translate »
error: Content is protected !!