हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने पिछले 16 महीने का रिपोर्ट कार्ड नहीं दिखा पाई : सरकार ने अपने 16 महीने के कार्यकाल में 25000 करोड़ का ऋण ले लिया -मीनाक्षी लेखी

by

एएम नाथ। शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपना लोकसभा का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में गई है। इसके विपरीत हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने पिछले 16 महीने का रिपोर्ट कार्ड नहीं दिखा पाई है।

उन्होंने कहा कि यह सुख की नहीं दुख की सरकार है। मीनाक्षी लेखी आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 2014 का पूरा बजट लगभग 57 हजार करोड़ था आज यह लगभग 59 करोड़ करोड़ पहुंच गया है। इससे साफ है कि हिमाचल को केंद्र से कितना पैसा आया है क्योंकि यह सारा बजट केंद्र आधारित है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से कहा कि अगर बजट बनाना है तो महिलाओं से ही सीख लें क्योंकि महिलाएं घर चलना भी जानती हैं और सरकार चलाना भी। लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह परिवर्तन सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, चाहे वह रेलवे हो, राजमार्ग हो, स्वास्थ्य सेवा हो या शिक्षा। यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और 2014 से 2024 जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रही। इस दौरान भारत ने अपने दो युगों को साफ-साफ देखा है।
लेखी ने कहा कि मॉर्गन स्टैनली जो विश्व के अग्रणी वित्तीय विश्लेषक है उनकी टिप्पणी के मुताबिक यूपीए के दौरान भारत एक नाजुक अर्थव्यवस्था थी और मोदी सरकार में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

‘गरीबों से दूर हुई स्वास्थ्य सुविधाएं’

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हिमाचल में गरीबों से स्वास्थ्य सुविधाएं दूर हो गई है। हिमकेयर योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य में 278 अस्पताल पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत पिछले तीन साल में 4.85 लाख लोगों से ज्यादा का इलाज हुआ है। नवंबर 2023 तक 78365 नए कार्ड भी बने। ऐसे में इस योजना का लाभ लोगों का न मिलने पर अब हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई है। इन योजनाओं के 300 करोड़ से अधिक पैसे प्रदेश सरकार ने अभी तक दिए नहीं है जिस कारण गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।

ऋण लेने में सरकार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड :  मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सुक्खू सरकार वित्तीय कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी। इस सरकार ने अपने 16 महीने के कार्यकाल में 25000 करोड़ का ऋण ले लिया है। ऋण लेने में सुक्खू सरकार ने पूर्व के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूर्व की भाजपा सरकार ने 2012 से 2017 के बीच केवल 17829 करोड़ का ऋण लिया था लेकिन सुक्खू सरकार ने इस ऋण को कहां खर्च इसका अभी तक सरकार के पास लेखा जोखा नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का लिया नाम- बेटे को उतारा :.जेल में बंद इमरान खान के 2 दांव से पाकिस्तान की सियासत में भूचाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ बड़ा दांव खेल दिया है. इमरान ने यह दांव भारत का नाम लेकर खेला है. कहा जा रहा है कि...
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक रहेंगी निःशुल्क उपलब्ध – एसडीएम

ऊना, 5 अप्रैल – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 44-ऊना सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 से 28 अक्टूबर तक होगी चंबा पांगी में शूटिंग

खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्यचम्बा, 5 अक्टूबर : कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति विभाग की 100 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वित : केवल सिंह पठानिया

नलकूप का किया लोकार्पण, 1723 लोगों को मिलेगी सुचारू पेयजल सुविधा एएम नाथ। शाहपुर, 9 जनवरी।   शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलशक्ति विभाग द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल एवं आधारभूत ढांचा...
Translate »
error: Content is protected !!