हिमाचल की जिला अदालतों के कई जज बदले

by

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को कई जिला अदालतों के कई जजों के तबादले हुए। न्यायिक सेवा में प्रशासनिक सुगमता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए जिला और सत्र न्यायाधीशों व फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जजों के तबादले और पदस्थापन किये गए।

इन आदेशों का तत्काल प्रभाव रहेगा।

इस आदेश के तहत बिलासपुर के जिला और सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह को कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में जिला और सत्र न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, सोलन के जिला और सत्र न्यायाधीश डॉ. अरविंद मल्होत्रा को धर्मशाला के फैमिली कोर्ट में प्रिंसिपल जज के पद पर पोस्ट किया गया है।

इसके अलावा, कांगड़ा स्थित धर्मशाला के जिला और सत्र न्यायाधीश राजीव बाली की सेवाओं को राज्य सरकार के पास लाकर एलआर-कम-प्रिंसिपल सेक्रेटरी (कानून) के रूप में उपयोग किया जाएगा। इसी क्रम में शरद कुमार लगवाल, एलआर-कम-प्रिंसिपल सेक्रेटरी (कानून) हिमाचल प्रदेश सरकार को जिला और सत्र न्यायाधीश सोलन के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह धर्मशाला के फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज ज्योत्सना एस. डढवाल को बिलासपुर में जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है। हिमाचल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (रूल्स एवं जजेज ब्रांच) अमन सूद को मंडी फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज के रूप में पोस्ट किया गया है। वहीं, मंडी के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज नितिन कुमार को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

हाईकोर्ट ने सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा है कि वे छह अक्टूबर तक अपने-अपने नए स्थानों पर कार्यभार संभाल लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री नई दिल्ली एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य स्थिति बेहतर

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कुछ परीक्षणों के लिए शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है। विभाग के डॉक्टरों की टीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिप्स दिए : हिमाचल कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निमंत्रण पर शिमला पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निवेदन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 25 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला में नशीली दवाओं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैंन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक चला 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

एएम नाथ। धर्मपुर, 15 नवम्बर :  सैन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक आयोजित 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!