हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का आम आदमी पार्टी का कर दिया ऐलान

by

एएम नाथ : शिमला, 16 मार्च । हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि आने वाले समय में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन को और सक्रिय बनाया जा सके।पा र्टी के हिमाचल प्रभारी ऋतुराज झा के नेतृत्व में पिछले करीब दस महीनों से प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान कई स्थानों पर ब्लॉक स्तर तक कमेटियों का गठन किया गया है। पार्टी का कहना है कि आगामी चुनावों से पहले प्रदेशभर में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सोमवार को शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान हमीरपुर से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगत राम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता लंबे समय से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। इसी क्रम में 22 मार्च को मंडी में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विशेष रूप से शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी का मानना है कि ऐसे सम्मेलनों से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

जगत राम ने कहा कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारी और बेरोजगार युवा खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो आम आदमी पार्टी पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनाने की कोशिश करेगी।पा र्टी नेताओं के अनुसार आने वाले समय में संगठन विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक अपनी नीतियां और योजनाएं पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत तरीके से मैदान में उतरा जा सके

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में लंगर लगाने के लिए गढ़शंकर से सेवादार रवाना

गढ़शंकर । माता रानी के पवित्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में स्थित बाबा बालक नाथ जी मंदिर...
article-image
पंजाब

D.A.V. College of

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /Oct.29 : Under the able guidance of President Dr. Anoop Kumar, Secretary Sh. R.M. Bhalla and Principal Dr. Vidhi Bhalla, D.A.V. College of Education, Hoshiarpur bagged overall trophy in the Panjab...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट – प्राकृतिक खेती की गेहूं 60 और मक्की 40 रुपये प्रति किलो की एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 15 अप्रैल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!