हिमाचल की साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण से सताए लोगों का शिष्टमंडल डीसी को मिला

by

होशियारपुर :
पंजाब की सीमा के साथ हिमाचल के जिला ऊना के गांव गोंदपुर में चल रही साबुन एवं रिफाइनरी के प्रदूषण से सताए पंजाब के इलाका बीत के गांवों का शिष्टमंडल ‘लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी’ की अगुवाई में डिप्टी कमिश्नर होशियार से मिला। शिष्टमंडल की अगुवाई कमेटी के अध्यक्ष सूबेदार अशोक शर्मा ने की। शिष्टमंडल द्वारा डीसी को पेश किए गए मांगपत्र द्वारा गांव महिंदवाणी, महिंदवाणी गुज्जरां व इलाका बीत के लोगों को उक्त साबुन व रिफाइनरी फैक्ट्री के प्रदूषण से पैदा हो रही समस्याओं के बारे में बताया गया। उन्होंने उपरोक्त क्षेत्र में लगातार हवा, पानी के प्रदूषण के अलावा धुएं का प्रदूषण मार कर रहा है और वातावरण सेफ्टी के नियमों की अवहेलना की जा रही है।
शिष्टमंडल को डिप्टी कमिश्नर द्वारा जल्द इस मामले में सार्थक समाधान निकालने व कानूनी प्रक्रिया शुरु करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सरपंच दिलबाग सिंह, सरपंच रमेश लाल, कैप्टन प्रकाश लादी, राणा जगरुप सिंह, विक्रम सिंह, गुरपाल सिंह, अवतार सिंह, चौधरी गुरमेल, चौधरी हरबंस लाल, कामरेड कुलभूषण कुमार, देवेन्द्र राणा, रामजी दास चौहान व सतीष राणा विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय हरनेक सिंह कनैडा ने खालसा कालेज के वार्षिक केलैंडर का लोकार्पण किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन दुारा प्रकाशित किए गए कालेज के वर्ष 2022 के कैलंडर का कालेज के विधार्थी रहे व फुटबाल खिलाड़ी प्रवासी भारतीय हरनेक सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान किससे माफी मांगे – आपने कितने लोगों से माफी मांगी, कितने जानवरों की आपने जान बचाई – सलीम खान

मुंबई – एनसीपी नेता बाबा सद्दिकी की हत्या के बाद बालीवुड अभिनेता सलमान खान को हर रोज धमकियां मिल रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान का सद्दिकी से ज्यादा बुरा हाल करने...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला समिति चुनाव: जोन अजनोहा से AAP उम्मीदवार ममता रानी विजयी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला हुषियारपुर के जोन अजनोहा से आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी ममता रानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुनीता रानी को 30 वोटों के अंतर...
article-image
पंजाब

बहरीन की महिला मामले में बलतेज पन्नू ने वल्टोहा से पूछे सवाल : ऑडियो की फोरेंसिक जांच की चुनौती

ऑडियो को AI से बना बताने के दावे पर फोरेंसिक जांच की चुनौती; SGPC से जुड़े रिकॉर्ड पर भी उठाए सवाल चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली...
Translate »
error: Content is protected !!