सलमान किससे माफी मांगे – आपने कितने लोगों से माफी मांगी, कितने जानवरों की आपने जान बचाई – सलीम खान

by

मुंबई – एनसीपी नेता बाबा सद्दिकी की हत्या के बाद बालीवुड अभिनेता सलमान खान को हर रोज धमकियां मिल रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान का सद्दिकी से ज्यादा बुरा हाल करने की धमकी दी है। इसी बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा है कि सलमान ने कभी काले हिरण का शिकार नहीं किया। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है।

एक निजी न्यूज चैनल द्वारा लिए गए एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए सलीम खान ने कहा कि “सलमान को मिल रही ये धमकियां जबरन वसूली के अलावा कुछ और नहीं हैं। सलमान किससे माफी मांगे? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है? कितने जानवरों की आपने जान बचाई है? माफी भी उससे मांगी जाती है, जिसके साथ आपने गुनाह किया हो, जिसके पैसे खा गए हो। ये तो एक्सटॉर्शन है।” सलाम ने कहा कि सलमान जानवरों से प्यार करता है उन्होंने कहा, “सलमान ने क्या कोई गुनाह किया है? आपने देखा है? आपको मालूम है? आपने जांच-पड़ताल की है? हमने तो कभी बंदूक भी इस्तेमाल नहीं की। सलमान ने कहा मैं तो था भी नहीं उस टाइम, उसको नहीं शौक जानवर मारने का…वह जानवरों से मोहब्बत करता है।’सलीम खान ने कहा, “पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए सब कर रही है। हमें उनकी बात माननी पड़ रही है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते हमारी आजादी थोड़ी सी कम हो गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या का सलमान से कोई कनेक्शन नहीं। बाबा सिद्दीकी की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है।”

एक दिन पहले वॉट्सऐप मैसेज पर दी सलमान को धमकी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद 18 अक्टूबर को सलमान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई है। इस मैसेज में लिखा था, “इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।” दरअसल, लॉरेंस गैंग चाहता है कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान राजस्थान के बिश्नोई समाज से माफी मांग लें। काला हिरण शिकार केस अक्टूबर 1998 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। तब वहां फिल्म “हम साथ-साथ हैं” की शूटिंग चल रही थी।

बता दें कि NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग के मेंबर ने लिखा था- सलमान खान की मदद करने करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी प्री-लोक अदालत में लगाए जाएं ज्यादा से ज्यादा केस: अपराजिता जोशी

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने पैनल वकीलों, लेबर विभाग व इंश्योरेंस कंपनियों को प्री-लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले लगाने के लिए कहा होशियारपुर : सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद : शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन

एएम नाथ।  मंडी / कुल्लू  : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – DC राघव शर्मा

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी: मुकेश

 हिमाचल को हरित राज्य बनाने को प्रयासरत सरकार :  जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक कर लिया जाएगा पूर्ण धर्मशाला, 15 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर...
Translate »
error: Content is protected !!