हिमाचल की सुख सरकार और केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारी विरोधी : सीटू

by

हमीरपुर : सीटू के बैनर तले इसके कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक पर निकाली को संबोधित करते हुए नेताओं ने हिमाचल की सुख सरकार और केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारी विरोधी साबित हो रही हैं। रैली में सुक्खू सरकार को सत्ता के नशे से बाहर निकलने की सलाह दी गई। ताकि उसे पता चल सके कि मजदूरों के अहित में काम करके उसका भला होने वाला नहीं।
रैली को संबोधित करते हुए सीटू के नेता डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक मनरेगा और गांव स्तर पर काम करने वाले मजदूरों के लाभ बहाल नहीं किए जाते। सीटू चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि कल्याण बोर्ड के साथ जुड़े हुए इन मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखाने से सरकार का भला होने वाला नहीं है। सत्ता के नशे में ना रहकर यह सुक्खू सरकार मजदूरों के शोषण पर अपनी आंखें खोले।
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन हमीरपुर तक सीमित रहने वाला नहीं है। नादौन में भी मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में प्रदर्शन होगा।
सीटू नेताओं ने मोदी सरकार को भी खरी खरी सुनाई और कहा कि केंद्र सरकार मजदूर कर्मचारी और किसान विरोधी साबित हो चुकी है। इनके हित के लिए जो नीतियां बनाई जानी चाहिए थीं। उनसे मुकम्मल तौर पर मुंह फेर रखा है। हर दिशा में इन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए यह सरकार कोई ना कोई तोड़ निकालती रहती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक DGMO की बातचीत, सीजफायर समझौते के पालन पर सहमति, सीजफायर उल्लंघन न करने का पाकिस्तान ने दिया भरोसा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने आज हॉटलाइन पर विचार-विमर्श किया. यह वार्ता सीमाओं पर शांतिपूर्वक स्थिति बनाए रखने को लेकर हुई. भारत-पाक के बीच बातचीत के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2039 केसों का निपटारा : हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं

हमीरपुर 09 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

8 हत्यारों की पहचान: पुलिस दुआरा ताबड़तोड़ छापेमारी, दिल्ली,पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में सबूतों के आधार पर 8 हत्यारों की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!