हिमाचल के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार : 19 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से कम

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य के 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य के 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से दो स्थानों पर माइनस व तीन जगह शून्य में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान बरठीं, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर में शीतलहर दर्ज की गई। वहीं पांवटा-साहिब में मध्यम कोहरा छाया रहा। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6, सुंदरनगर 1.5, भुंतर 1.3, कल्पा 0.0, धर्मशाला 3.2, ऊना 2.0, नाहन 6.1, पालमपुर 2.0, सोलन 0.6, मनाली 2.6, कांगड़ा 2.4, मंडी 2.7, बिलासपुर 3.0, हमीरपुर 1.4, जुब्बड़हट्टी 6.5, कुफरी 6.0, कुकुमसेरी -7.4, नारकंडा 4.1, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 2.8, बरठीं 0.3, चाैपाल 6.0, कसाैली 8.3, पांवटा साहिब 8.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.7, नेरी 7.5 व बजाैरा में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 जनवरी तक माैसम साफ रहने के आसार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार बने एसजीपीसी अध्यक्ष : धामी को 107 वोट मिले, जागीर कौर को मिले सिर्फ 33 वोट

अमृतसर, 28 अक्तूबर :   शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी को सोमवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) का अध्यक्ष लगातार चौथी बार चुना गया।   अगले वार्षिक कार्यकाल 2024-2025 के लिए धामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक राज्य और जिला स्तर पर कार्यक्रम : जल संरक्षण के प्रति जन समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण : महेन्द्रपाल गुर्जर

रोहित जसवाल। ऊना 3 दिसम्बर , भू-जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक माह तक चलने वाला वाटरशेड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर यह महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का किया लोकार्पण

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की विद्युत परियोजना चमेरा–II के सौजन्य से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत रेड क्रॉस संस्था को उपलब्ध करवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका : समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत

सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी विशेष लोक अदालतें एएम नाथ। चम्बा :  सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा, एकांश कपिल ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ...
Translate »
error: Content is protected !!