हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

by

बल्ह में डीएसपी ऑफिस और सीबीएसई स्कूल खुलेगा

सड़कों के सुधार के लिए तीन करोड़ मंजूर, ‘सुखी परिवार’ योजना में भी बदलाव

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी जिले के बल्ह में जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई डीए किस्तें लंबित हैं और दिवाली से पहले इनके भुगतान से कर्मचारियों की दिवाली खुशहाल होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का देनदारियों को लेकर आंदोलन अपनी जगह सही हो सकता है, लेकिन उन्हें प्रदेश हित का भी ध्यान रखना चाहिए।
बल्ह के कंसा चौक में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने गुरुकोठा में सीबीएसई स्कूल खोलने के साथ जलशक्ति और बिजली विभाग के मंडल कार्यालय तथा डीएसपी कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि तत्काल स्वीकृत करने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने ‘सुखी परिवार’ योजना को लेकर भी घोषणा की। इसके तहत एक दिन की मनरेगा दिहाड़ी और 75 हजार रुपये सालाना आय की पात्रता सीमा घटाने की बात कही गई।
सभा में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने हिमाचल को भारी कर्ज के बोझ तले दबाया और सराज क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया। सुक्खू ने भाजपा को पांच गुटों में बंटी पार्टी बताते हुए कहा कि हर गुट अपना मुख्यमंत्री तय किए बैठा है, जबकि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक बनना पड़ता है।
उन्होंने भाजपा सांसदों पर भी तंज कसा और आरोप लगाया कि वे हिमाचल के मुद्दे दिल्ली में प्रभावी ढंग से नहीं उठा पाते। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों की अगुआई में गठित टीमों के जिम्मे उम्मदवारों की जीत : विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित

शिमला : प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित कर जीत दिलाने का जिम्मा सौप दिया है । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीडियो मुख्यमंत्री के खास मंत्री की,मुख्यमंत्री को देंगे, अगर करवाई नहीं की तो कर दी जाएगी जनतक : बिक्रम मजीठिया

चंड़ीगढ़ : पंजाब में तेजतरार बरिष्ठ अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक पेन-ड्राइव दिखते हुए कहा कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!