हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं : सुनील शर्मा बिट्टू

by

अणु में छात्राओं की 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता शुरू; 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की 803 खिलाड़ी 10 खेलों में दिखाएंगी दमखम

एएम नाथ।  हमीरपुर, 11 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को जल्द ही नादौन में अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस स्टेडियम में 14 खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का प्रावधान किया है। यह बात मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को हमीरपुर के अणु में छात्राओं की 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की लगभग 803 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ी बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, भारोत्तोलन, कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो, कराटे, वुशू और ताइक्वांडो सहित कुल 10 खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

मेहनत और अनुशासन से हासिल करें सफलता

सुनील शर्मा बिट्टू ने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से महान धावक मिल्खा सिंह और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इन महान खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। युवा खिलाड़ियों को भी खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए और प्रदेश तथा देश का गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

हार से निराश न हों खिलाड़ी

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल और जीवन में जीत-हार का सिलसिला चलता रहता है। हार मिलने पर निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। निरंतर मेहनत और प्रयास ही सफलता का रास्ता तैयार करते हैं।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए चिट्टा मुक्त अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की।

ध्वजारोहण और मार्चपास्ट के साथ प्रतियोगिता का आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के शानदार मार्चपास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा और एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन और विभिन्न खेल स्पर्धाओं के संबंध में जानकारी भी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला में लगेगी प्रतिमा : रिज मैदान में होगा भव्य समारोह

एएम नाथ । शिमला :  छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर 23 जून को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में उनकी प्रतिमा का अनावरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना : भाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को बसाया, जबकि भाजपा नेताओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे पीवीसी कैप्टन संजय कुमार: उपायुक्त

जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पीवीसी संजय कुमार ने व्यापक कार्य योजना पर किया विचार विमर्शएएम नाथ। बिलासपुर, 14 मई: जिला बिलासपुर निवासी कारगिल योद्धा तथा परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन संजय कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला स्कूल के 127 छात्रों ने आईईसी विश्वविद्यालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग की

बद्दी, 6 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला के कक्षा 10वीं व प्लस वन के 127 विद्यार्थियों ने आईईसी कॉलेज अटल शिक्षा कुंज, कलूझंडा में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) में...
Translate »
error: Content is protected !!