हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

by

एएम नाथ । देहरादून : अंतरतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा की शपथ लेते हुए हुए शनिवार को हिमाचल के पांच युवा अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। पासिंग आउट परेड के बाद युवाओं को अलग-अलग रेजीमेंट में तैनाती मिली है।

अपने लाड़लों के कंधों पर सजे सितारों और शरीर पर अफसर की वर्दी देखकर परिजनों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

सरयून खास पंचायत के जमथलीघाट के शुभम ठाकुर की नियुक्ति 5/5 गोरखा राइफल में हुई है। शनिवार को आईएमए में पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। बेटे को सेना की वर्दी में देखकर उनके चेहरे गर्व से खिल उठे। पिता राजेश ठाकुर ने बताया कि शुभम की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लगी थी, लेकिन देश सेवा का जज्बा उन्हें सेना में खींच लाया।।       सेना में लेफ्टिनेंट बने ग्राम पंचायत बट के आर्यन ठाकुर की 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से की। प्रथम प्रयास में एनडीए परीक्षा पास कर राष्ट्रीय सैन्य अकादमी पुणे महाराष्ट्र के लिए चयन हुआ। चार वर्ष का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आईएमए देहरादून से पासआउट हुए। पिता रणधीर सिंह शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल और माता वैष्णो गृहिणी हैं।
तलाई गांव के परिश्रुत को सेना में जाने की प्रेरणा नाना, स्व. जगदीश कुमार पवार से मिली थी, जो भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत रहे थे। बचपन से ही अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत परिश्रुत ने प्रारंभिक शिक्षा तलाई स्थित शिशु मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे से स्नातक कर आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण लिया।
दौलतपुर पंचायत के शिवम भाटिया के पासिंग आउट परेड में पिता सुरिंद्र कुमार और माता कांता शामिल हुए। दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। शिवम ने गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी में कुछ समय के लिए नौकरी की थी। उनके मन में देश के लिए कुछ करने का जज्बा था इसलिए नौकरी छोड़कर सीडीएस परीक्षा की तैयारी में जुट गए। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।
घालूवाल अनुज वशिष्ठ ने सितंबर 2021 में एनडीए की परीक्षा पास की थी। करीब 4 साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अनुज ने शनिवार को आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। अनुज ने श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने कॅरिअर के बारे में हमेशा प्रोत्साहित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए स्थान किए निर्धारित :

धर्मशाला, 07 नवंबर। दीवाली से पहले पटाखे बेचने के लिए धर्मशाला में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं इस बाबत एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जय हिंद सभा’ सभी वीर सपूतों को समर्पित : कुलदीप सिंह पठानिया

‘सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की चेतावनी : सीएम ने कहा मणिमहेश यात्रियों को रोकें पड़ोसी राज्य, जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चंबा की मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान का धमकी भरा बयान एक अहंकारी शासक का बयान ,जिसे लोकतंत्र में किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता :

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों पर एस्मा नामक काला कानून थोपने का भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन(एंटक-ऐफी) के प्रधान अशोक कुमार व सचिव शिव कुमार ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!