जिम की महिला मैनेजर से छेड़छाड़ : जमीन पर गिराया, थप्पड़ मारा – घटना CCTV कैमरे में कैद

by

लुधियाना :  जिम में महिला मैनेजर के साथ छेड़छाड़ की गई। ये हरकत किसी और ने नहीं बल्कि फ्लोर मैनेजर ने रेस्ट रूम में की। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। 2 सीसीटीवी सामने आए हैं, जिसमें एक में वह महिला को थप्पड़ मारते और दूसरी में जमीन पर गिराते दिख रहा है।

इसके बाद महिला ने वहां नौकरी छोड़ दी। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान किया। उसे दूसरी जगह भी नौकरी छोड़नी पड़ी। यही नहीं आरोपी ने केस वापस न लेने पर सुसाइड की धमकी दी। इससे परेशान होकर उसने सितंबर महीने में थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार (29 नवंबर) को केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपी फरार है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने 15 जनवरी 2023 से 11 जुलाई 2024 तक लुधियाना के एक जिम में सेंटर मैनेजर के तौर पर काम किया है। आरोपी गुरजीत सिंह इसी जिम में फ्लोर मैनेजर है।

गुरजीत की अकसर मुझ पर बुरी नजर रहती थी। वह मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। मैंने इस बारे में जिम मालिक को भी बताया था। जिन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। एक दिन छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने मुझे थप्पड़ भी मारा।  इस साल 14 जून को मैं ट्रेनर के रेस्ट रूम में मौजूद थी। तभी आरोपी ने अचानक मुझे पीछे से पकड़ लिया। मेरे साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी वीडियो फुटेज पुलिस को सबूत के तौर पर दी गई है।  जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो आरोपी ने उसे जान से मारने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। यहीं नहीं वह उसके घर आया और बीमार पिता को धमकाने लगा। पिता से कहा कि अगर तुम्हारी बेटी केस वापस नहीं लेगी तो मैं सुसाइड कर लूंगा। इसके बाद गुरजीत से तंग आकर दूसरे जिम में काम करने लगी, लेकिन वहां भी उसने उसके बारे में अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जिसके चलते उसे पुलिस में शिकायत करने पर मजबूर होना पड़ा।

आरोपी पिछले कई सालों से जिम में काम कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसने इससे पहले 2019 में भी इसी जिम में काम किया था, लेकिन उस समय उसने 6 महीने काम किया था। थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 354ए, 596 के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 वर्षीय बालक : चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर ने प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी से किया रेस्क्यू

अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड़ में है सुरक्षित, जैविक माता-पिता या कानूनी अभिभावक कर सकते हैं सपंर्क एएम नाथ।  बिलासपुर, 06 दिसम्बर: जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर सत्या चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव बीहड़ा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

गढ़शंकर। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यहां पूरे देश में टीकाकरण मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार एस.एम.ओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह की...
article-image
पंजाब

मनरेगा का नाम बदल उसे धर्म से जोड़ना उचित नहीं : केंद्र सहित पंजाब सरकार को मनरेगा मामले में राजा वड़िंग ने घेरा

लुधियाना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मनरेगा का नाम बदलने और योजना में फेरबदल करने के मामले में केंद्र सरकार के साथ पंजाब सरकार को भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे प्रयागराज : पत्नी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान

एएम नाथ।  प्रयागराज : महाकुंभ के समापन से पहले आखिरी रविवार को संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालु सुबह से संगम तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!