20 साल की सजा हाईकोर्ट ने की रद्द : आरोपी के साथ पीड़िता भीड़भाड़ वाली जगह पर बाइक के पीछे की सीट पर बैठी थी, शोर नहीं मचाया

by
चंडीगढ़।  जालंधर कोर्ट द्वारा पॉक्सो एक्ट में सुनाई गई 20 साल की कठोर सजा के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता भीड़भाड़ वाली जगह पर याची की बाइक के पीछे की सीट पर बैठी थी। उसने शोर नहीं मचाया। जो यह दर्शाता है कि संबंध पूरी तरह से सहमति से था। किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की गई। याचिका दाखिल करते हुए जालंधर निवासी व्यक्ति ने 2017 के मामले में अगस्त 2022 को जालंधर कोर्ट द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत सुनाई गई 20 साल के कठोर कारावास की सजा के आदेश को चुनौती दी थी।
                     अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता घटना के समय नाबालिग थी और याची ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रस्तुतियों और रिकाॅर्ड पर उपलब्ध सामग्री की जांच करने पर खंडपीठ ने पाया कि पीड़िता की उम्र संदिग्ध है, इसलिए यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि वह नाबालिग थी और सहमति देने में असमर्थ थी। जिस स्कूल में पीड़िता पढ़ती थी, उसकी प्रिंसिपल ने बताया था कि रजिस्टर में प्रविष्टि गांव के चौकीदार द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर की गई थी। चूंकि चौकीदार की रिपोर्ट साबित नहीं हुई है, इसलिए रिकाॅर्ड विश्वसनीय नहीं है।
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के गुप्तांग से जो शुक्राणु मिले वह याची से मेल नहीं खाते थे। पीड़िता के शरीर के किसी भी हिस्से पर कोई आंतरिक या बाहरी चोट के निशान नहीं थे। जब पीड़िता मोटरसाइकिल पर भीड़भाड़ वाली जगहों से गुजरी,उस समय वह चीखकर राहगीरों की मदद मांग सकती थी। पीड़िता स्वेच्छा से अभियुक्त के साथ थी। कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए अभियुक्त को बरी कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर सब डिविजन को नए प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने ट्रैफिक जामकर किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर।   सब डिविजन गढ़शंकर को नए प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के सदस्यों ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर  ट्रैफिक जाम लगाकर इसका विरोध...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय विवाहिता ने कोई जहरीली वस्तू निगल कर आत्महत्या की : पति, सास, जेठ और दो ननदों समेत पांच पर मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कनेवाल की 25 वर्षीय विवाहिता ने कोई जहरीली वस्तू निगल कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की माता द्वारा दहेज मांगने  मारपीट कर आत्महत्या को मजबूर करने के आरोपों पर गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

Annual function of GSS School

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.01 : The 12th Annual Prize Distribution Function of Government Senior Secondary School Ajnoha was celebrated with great enthusiasm under the leadership of Madam Sunita Rani, President of School Management Committee and School...
article-image
पंजाब , समाचार

ठेके पर भर्ती डाकटरों  सहित सभी कर्मचारियों को रेगूलर करने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी पंजाब सरकार के खिलाफ नारेवाजी

गढ़शंकर:एनआरएचएम इंप्लाईज एसोसिएशन, पंजाब के आहावान पर आज तीसरे दिन भी पीएचसी पोसी में काम बंद कर कर्मचारियों ने हड़ताल कर रोष प्रर्दशन किया गया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी भी की...
Translate »
error: Content is protected !!