हिमाचल के पैंतरे चल कर अब झारखंड के लोगों को ठगने तैयारी में इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल में जीवनदायी हिम केयर का बंटाधार कर झारखंड के लोगों को सपने दिखा रही कांग्रेस
हिमाचल की तरह झारखंड की मातृशक्ति को भी धोखा देने की तैयारी में कांग्रेस आलाकमान
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी वक्तव्य में कहा कि इंडी ब्लॉक हिमाचल की तरह झारखंड के लोगों को भी ठगने की तैयारी कर रहा है। हिमाचल की तरह झारखंड के विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के समूह इंडी गठबंधन ने अपनी गारंटियों का पिटारा फिर से खोल दियाहै। अब झारखंड में भी हिमाचल वाली पैंतरेबाजी की जा रही है। जिस तरह कांग्रेस ने हिमाचल में झूठी गारंटियों के दम पर  प्रदेश के लोगों को ठगा था उसी तरह से अब झारखंड में भी विधानसभा के चुनाव में गारंटियों के दम पर लोगों को बरगलाना चाहती है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हिमाचल में दी गई  झूठी गारंटियों की वजह से पूरे देश में कांग्रेस के गारंटी मॉडल की किरकिरी हुई है। अब तो हिमाचल में कांग्रेस के नेता प्रदेशवासियों का सामना भी नहीं कर पा रहे हैं। हिमाचल में पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के इलाज के लिए हिम केयर जैसी योजना चलाई गई थी। हिम केयर कार्ड अपनी जेब में रखकर गरीब से गरीब आदमी बड़े से बड़े अस्पताल में निश्चिंत होकर जाता था और स्वस्थ होकर आता था। लेकिन सुक्खू सरकार ने हिम केयर योजना का बंटाधार कर दिया। और अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत इंडिया ब्लॉक के नेता झारखंड के लोगों को 15 लाख का इलाज फ्री देने का झांसा दे रहे हैं। कांग्रेस के आला कमान को सबसे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहिए कि उन्होंने हिम केयर जैसी जीवनदायी योजना का बंटाधार क्यों किया?
उन्होंने कहा कि इसी तरह हिमाचल में 18 से 59 साल की सभी महिलाओं को सम्मान निधि देने की घोषणा की गई थी लेकिन 22 लाख महिलाओं की बजाय मात्र 25 हजार महिलाओं को लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार 1500 देकर चुपचाप बैठ गए। पेंशन हर माह दी जाने वाली योजना होती है। सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है और दस लाख से ज्यादा महिलाओं के सम्मान निधि के आवेदन सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रहे हैं। उनकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है। अब यही पैंतरा इंडी ब्लॉक झारखंड को मातृशक्ति की साथ अपनाना चाहता है। लेकिन कांग्रेसनीत इंडिया ब्लॉक के नेता यह भूल गए हैं कि काठ की हांडी सिर्फ एक बार चढ़ती है। हरियाणा की तरह ही झारखंड की जनता इंडी गठबंधन को जवाब देगी। हिमाचल में सुक्कू सरकार ने जो भी किया है वह पूरा देश जानता है इसलिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन  के नेता इस मुगालते में ना रहे कि वह देश के किसी कोने में जाकर अपना झूठ फिर से बेच पाएंगे। देश से कांग्रेस की झूठी गारंटियों का चलन भाजपा समाप्त करके मानेगी। भाजपा कांग्रेस को उसकी झूठी गारंटियां न देश के किसी कोने में चलने देगी और न ही कांग्रेस को हिमाचल में दी गई गारंटियों से भागने देगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक कल्याणकारी राज्य का काम होता है कि वह प्रदेश के लोगों के हितों के लिए काम करें। जब प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी को मौका दिया तो उन्होंने बिना कोई गारंटी दिए ऐतिहासिक काम किए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्रता शर्तों को न्यूनतम किया, जहां वृद्धा पेंशन के लिए 80 साल की उम्र अनिवार्य पात्रता थी उसे घटाकर साठ साल किया। आय की शर्त खत्म की। पेंशन की धनराशि बढ़ाई। जिसकी वजह से वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों की संख्या में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई और सामाजिक सुरक्षा बजट को भी तीन गुना से अधिक बढ़ाया। इसी तरह आयुष्मान योजना से रह गए लोगों के लिए हिम केयर योजना की शुरुआत की जिसकी बदौलत हिमाचल देश का इकलौता ऐसा राज्य बना जहां हर प्रदेशवासी किसी न किसी सरकारी स्वास्थ्य बीमा से कवर था। चाहे सहारा जैसी योजना हो या बिजली और पानी फ्री देना हो, इसके लिए भाजपा ने प्रदेश को कोई गारंटी नहीं दी थी लेकिन प्रदेश के लोगों के हितों  को ध्यान में रखते हुए हमने यह कदम उठाए जिसे गारंटी देने वाली सुक्खू सरकार ने बंद कर दिए।नेता प्रतिपक्ष आज अपने विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PU फायरिंग केस में बड़ा खुलासा : छात्र नेता पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवादां पर फायरिंग केस में मुख्य शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटर जसप्रीत सिंह उर्फ जस के तार बंबीहा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में सस्पेंड होंगे लाइसेंस….नशामुक्त ऊना और सड़क सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे : डीसी जतिन लाल

च्चों के बाइक-स्कूटी से स्कूल आने पर होगी कार्रवाई, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की तय होगी जवाबदेही रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले को नशामुक्त बनाने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

82 बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे सिक्के बरामद : हिमाचल से पंजाब की तरफ जा रही थी पंजाब नंबर की एक जीप , नाके पर पुलिस ने चेक की थी जीप

संतोषगढ़ : जिला ऊना की नगर परिषद संतोषगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता के चलते गठित की गई उड़न दस्ते की टीम ने करीब 82 बोरियों में भरकर ले जाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत : किडनी-लिवर हुए कमजोर; हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर किसानी मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणव्रत वीरवार को 17वें दिन भी जारी रहा।  डल्लेवाल की लगातार नाजुक होती सेहत के मद्देनजर किसान संगठनों को...
Translate »
error: Content is protected !!