हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगा ”इस्तीफा”, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री ने कर डाली अजीब बात

by
एएम नाथ। शिमला : झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, पर्यटन और कला-संस्कृति मंत्री सुदिव्य सोनू एक अजीबोगरीब बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरे आत्मविश्वास के साथ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांगते नजर आ रहे हैं।
मंत्री सुदिव्य का यह बयान अब सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गया है।
वीडियो में सुदिव्य कहते हैं कि पहलगाम की घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें उन्होंने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता दिखाई है। मेरा यह मानना है कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यह बयान सुनकर हर कोई हैरान है, क्योंकि पहलगाम जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है, न कि हिमाचल प्रदेश में। इसके बावजूद मंत्री ने यह बयान इतने विश्वास के साथ दिया कि देखने वालों को भ्रम होने लगा।
सवाल यह उठ रहा है कि क्या मंत्री को वास्तव में यह जानकारी नहीं है कि पहलगाम जम्मू-कश्मीर में है, या उन्होंने यह बयान किसी व्यंग्य के तौर पर दिया है। हालांकि, मंत्री की ओर से अब तक इस बयान पर कोई सफाई नहीं दी गई है, जिससे भ्रम और भी गहरा गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बयान को लेकर सुदिव्य सोनू की आलोचना शुरू कर दी है। कई यूजर्स ने कटाक्ष करते हुए पूछा कि अगर उच्च शिक्षा मंत्री को भारत के राज्यों की भौगोलिक जानकारी नहीं है तो छात्रों का भविष्य किसके भरोसे है?
गौरतलब है कि सुदिव्य सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कोटे से झारखंड सरकार में मंत्री हैं और उनके पास उच्च शिक्षा, पर्यटन और कला संस्कृति जैसे अहम विभाग हैं। ऐसे में इस तरह की बयानबाजी को लेकर विपक्षी दलों ने भी सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्पष्टीकरण मांगा है। बहरहाल, यह पहला मौका नहीं है जब किसी मंत्री ने बिना तथ्यों की जांच किए विवादास्पद बयान दे दिया हो, लेकिन जब मामला उच्च शिक्षा से जुड़ा हो, तब ऐसी चूकें गंभीर चिंता का विषय बन जाती हैं। अब देखना यह होगा कि खुद मंत्री सुदिव्य या झारखंड सरकार इस पर क्या सफाई देती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका...
article-image
पंजाब

SGPC का बड़ा एक्शन: ज्ञानी रघबीर सिंह को हेड ग्रंथी के पद से हटाया

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ज्ञानी रघबीर...
article-image
पंजाब

संत बाबा हरि सिंह स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर गुरमत समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत बाबा हरि सिंह कहारपुर की याद में सिख एजुकेशनल काउंसिल के अधीन चल रहे संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर द्वारा नए स्कूल सत्र के शुभारंभ के अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईईसी विश्वविद्यालय में “गैमिफिकेशन: वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

बी बी एन, 18 मार्च (तारा) : आईईसी विश्वविद्यालय के बिजनेस मैनेजमेंट और कॉमर्स विभाग द्वारा “गैमिफिकेशन: वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बी०...
Translate »
error: Content is protected !!