हिमाचल के लाल की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन : जयराम ठाकुर

by
हमारे सुरक्षा कवच को भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाल सूबेदार मेजर पवन कुमार जरयाल के बलिदान पर गहरा शोक प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान की गाथा हमेशा गाई जाएगी। हिमाचल समेत सम्पूर्ण राष्ट्र को उन पर गर्व है। अमर बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता जी भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके पिता श्री गरजो सिंह की बात की उन्होंने कहा कि ‘उन्हें खुशी है कि उनका बेटा देश के काम आया’। धन्य हैं ऐसे पिता और उनकी बलिदानी संतान। राष्ट्र की सेवा में अपनी पीढ़ियाँ लगाने वाले परिवार को मैं शत-शत नमन करता हूँ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा यह लड़ाई हम पर थोपी गई है। हमारे बेकसूर लोगों को मारने का जो पाप पाकिस्तान ने किया है उसकी उन्हें सज़ा मिल रही है। पाकिस्तान अब पूरी दुनिया में बेनक़ाब हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के सौ किलोमीटर अंदर हमला करके पाकिस्तान के टॉप आतंकियों को भारत ने ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में मारे गए सभी आतंकी और उनके कमांडर मानवता के दुश्मन हैं। भारत के हजारों लोगों की हत्या के दोषी हैं। भारत ने आतंक के आकाओं को पाकिस्तान के भीतर उनके हेड क्वार्टर में घुस कर मारा है। जिससे पाकिस्तान बिलबिला उठा है और भारत में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर हमला कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा भारतीय सेना उसका डटकर जवाब दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के लोगों को हमारी सेना पर पूरा भरोसा है, हमारे नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता है। पूरी दुनिया आज भारत का रण कौशल देखकर चकित है। भारत का आत्म रक्षा उपकरण, एयर डिफेंस का नेटवर्क देखकर अचरज में है। पाकिस्तान के हर छोटे-बड़े हमले नाकाम हो रहे हैं। भारत अब पाकिस्तान के प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठानों को तबाह कर चुका है। उनके कई एयर बेस, एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर चुका है। भारत की सेना भारत के सुरक्षा की गारंटी है। भारत का नेतृत्व देश के सुरक्षा की गारंटी है। हमारा रक्षा कवच भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन का सहयोग करें और उनके निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। देश और प्रदेश में किसी भी प्रकार के खाद्य और रसद की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार समेत तमाम जिम्मेदार एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में सभी वस्तुओं के भंडार भरे हुए हैं। इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 हजार टैक्सी ऑपरेटरों के साथ किए वायदे को भूली सरकार : टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने सुंदरनगर में प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर किया मंथन

मंडी: प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों ने रविवार को एसोसिएशन के बैनर के तले अपनी मांगों को लेकर मंडी जिले के सुंदरनगर में प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर मंथन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डायरिया प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री : शार्ट टर्म टेंडर के जरिए तीनों योजनाओं के लिए एक ही ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र तैयार किया जाएगा

हमीरपुर : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को अचानक हमीरपुर का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने पहले सलासी में जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक की। उनके साथ मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमने जा रहे हो तो साथ लेकर जाए कूड़ा बैग : हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए कचरा बैग अनिवार्य करने की चल रही तैयारी

एएम नाथ।शिमला : हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कचरे से मुक्त करने के लिए पर्यटन विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अमल करना शुरू कर दिया है। विभाग जल्द ही दूसरे राज्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति अभियान में पंचायती राज संस्थाओं को भी जोड़ा जाए – शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल पहुंचे नारकण्डा, कल जाएंगे हाटू माता मंदिर* शिमला 24 अगस्त – राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकण्डा पहुंचे। राज्यपाल 25...
Translate »
error: Content is protected !!