हिमाचल के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

by

शिमला : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ के नाम से सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के तहत हिमाचल के प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जाएगा। हिमाचल के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में 75 जगहों पर आयोजन किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पंचायत भवन में भाजपा संगठनात्मक जिला शिमला की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने की।
पार्टी जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाइक रैली, प्रभात फेरी और फोटो, वीडियो प्रदर्शनियों का भी आयोजन करेगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा की हमें अपने उन शहीदों को याद करने की जरूरत है, जिन्होंने आजादी के लिए हर संभव संघर्ष किया। कहा कि हिमाचल गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी और शिमला में कार्यक्रम धामी, मशोबरा और रिज पर होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण के लिए ऐतिहासिक नीतियां बनाई हैं और पार्टी जन संपर्क कार्यक्रम भी चलाएंगे, जिसमें लोगों को उन नीतियों के बारे में बताया जाएगा। बैठक में जिला भाजपा प्रभारी डेजी ठाकुर, गणेश दत्त, रूपा शर्मा, कुसुम सदरेट, संजय सूद, करण नंदा, राजेश शारदा, जितेंद्र भोटका, दिनेश ठाकुर, विजय ज्योति सेन आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल और ममता मिल भी जाएं तो क्‍या जगदीप धनखड़ को कुर्सी से हटा पाएंगे? ….आर्टिकल 67B से समझ‍िए पूरा खेल

नई दिल्ली । जॉर्ज सोरोस के मुद्दे ने सोमवार को राज्यसभा में इतना जोर पकड़ा कि कांग्रेस को सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। धनखड़ और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माइनिंग नीति में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी : सस्ती मिलेगी रेत व बजरी

चंडीगढ़ : 11 अगस्त : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने रेत व बजरी की माइनिंग नीति, 2021 में संशोधन को मंजूर कर लिया है। इस संबंधी फैसला आज पंजाब सिविल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!