महिंदवानी में चल रहे धरने के मामले में 29 पर मामला दर्ज : संघर्ष कमेटी के किया एलान संघर्ष जारी रहेगा

by

थाना गढ़शंकर पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत दर्ज किया मामला
गाँव में तनावपुर्ण स्थिति,एसडीएम का पुतला फूंका
गढ़शंकर।
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि गढ़शंकर के गांव महिंदवानी में माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का पालन न करने, धारा 144 का उल्लंघन करने व हिमाचल प्रदेश सीमा से पंजाब आने वाली मटिरियल वाले ट्रकों को गैर कानूनी तरीके से रोकने के आरोप में थाना गढ़शंकर पुलिस की ओर से 29 लोगों के खिलाफ आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अड्डा महिंदवानी में हरोली ब्लाक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश से संबंधित फैक्ट्रियां गांव गोंदपुर जै चंद, गोंदपुर बुला, बहिली, भंडिआर, हरोली व टाहलीवाल(हिमाचल प्रदेश) में लगी हैं। इन फैक्ट्रियों से माल भर कर लोड ट्रक व टिप्पर व्यापारिक दृष्टि से हिमालच प्रदेश से पंजाब व आगे अन्य राज्यों को जाते हैं लेकिन यहां इन ट्रकों को गैर कानूनी ढंग से रोकते हुए व जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी धारा 144 के अंतर्गत आदेशों को दरकिनार कर माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से इस संबंध में एस.डी.एम गढ़शंकर को किसी की भी ओर से सडक़ पर जाम न लगाने संबंधी निर्देश दिए थे, बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों की ओर से सडक़ पर पक्का शैड बनाकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इससे जहां हिमाचल प्रदेश व पंजाब के व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है वहीं हिमाचल प्रदेश व पंजाब के व्यापारियों में भारी रोष पाया जा रहा है।
श्री संदीप हंस ने बताया कि इस संबंध में थाना गढ़शंकर पुलिस ने आरोपियों कमल कटारिया सरपंच निवासी कोकोवाल मजारी, कुलभूषण कुमार निवासी महिंदवानी, दविंदर कुमार राणा निवासी महिंदवानी, गुरचैन सिंह निवासी टिब्बिया, रमेश चंद निवासी महिंदवानी, बिशन दास निव ासी डल्लोवाल, ओम प्रकाश निवासी डल्लेवाल, विक्रम निवासी महिंदवानी, रविंदर कुमार निवासी दुलैहर तहसील हरोली जिला ऊना, गरीब दास निवासी टिब्बिया, प्रकाश चंद निवासी महिंदवानी, हरबंस लाल निवासी महिंदवानी, अशोक कुमार निवासी महिंदवानी, बलविंदर कुमार निवास महिंदवानी, राम जी दास निवासी काणेवाल, सेठी निवासी महिंदवानी, दविंदर कुमार बूटा निवासी महिंदवानी, संजू निवासी महिंदवानी, अश्वनी कुमार निवासी महिंदवानी, सोढी निवासी महिंदवानी, रमन राणा निवासी महिंदवानी, नरेश ध्यान निवासी महिंदवानी, निर्मल सिंह निवासी महिंदवानी, मोहन लाल निवासी बीनेवाल, साहिब सिंह निवासी बीनेवाल, नरेश कुमार निवासी महिंदवानी, नरेश कुमार निवासी महिंदवानी, धीनी राम निवासी महिंदवानी गुज्जरां व प्यारा सिंह बहिली थाना हरोली जिला ऊना के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मामल दर्ज होने के बाद धरनास्थल पर भारी संख्या में महिलाओं साथ लोग एकत्र: पुलिस द्वारा दर्ज मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पिंड बचाओ-लोक बचाओ संघर्ष कमेटी के प्रधान अशोक कुमार मैहिंदवानी , पूर्ब सरपंच कुलभूषण कुमार, पूर्ब सरपंच दविंदर राणा, पंचायत समिति मेंबर मोहन लाल व कमल कटारिया सरपंच कोकोवाल ने गढ़शंकर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह सरकार की दमनकारी नीतिओ से डरने वाले नही है और उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी नेताओं पर केस दर्ज करने की सूचना मिलते ही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पंजाब पुलिस, पंजाब सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इससे पहले आज कमेटी का शिष्टमंडल को दोपहर के समय एसडीएम को मिला तो कमेटी के शिष्टमंडल ने एसडीएम पर शिष्टमंडल के सदस्यों के साथ ब्यवहार सही ना करने पर कमेटी के शिष्टमंडल व अन्य लोगो ने आरोप लगाते हुए धरनास्थल पर एसडीएम का पुतला फूंका।
गाँव में तनावपुर्ण स्थिति : मामला दर्ज करने के बाद गांव में भारी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग एकत्र ही चुके है और उनमें रोष व्याप्त है। उधर पुलिस अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुका है।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

द्वितीय इंडिया अकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप में 380 कराटे खिलाड़ियों ने लिया भाग : वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  ऐमचयोर कराटे डू ऐसोसिएशन (रजि)इंडिया की ओर से द्वितीय इंडिया अकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप 27 जुलाई 2025 को मंडी जज घर नजदीक मस्जिद चौक कपूरथला में प्रबन्धक सचिव गगनदीप कौर और...
article-image
पंजाब

खेतों में काम कर रहे किसान की अज्ञात चोरो ने की एक्टिवा चोरी 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बहाबाल निवासी पुलिस विभाग से सेवा मुक्त सुप्रिटेंडेंट प्रेम लाल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है के बह आज बाद दुपहर अपने खेतों में...
article-image
पंजाब

ड्रग्स के ईश्यू को लेकर अगर मैं इस मुद्दे पर सीमा क्षेत्र के दौरे करता हूं तो सीएम मान को नाराज नहीं होना चाहिए : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

चंडीगढ़  : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के कई विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर नहीं होने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है।  साथ ही उन्होंने ड्रग्स...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मई दिवस के शहीदों दी गई श्रद्धांजलि, मजदूर वर्ग ने लॉक डाउन का फैसला वापस लेने की मांग की।

 गढ़शंकर – डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट, किरती मजदूर किसान यूनियन व डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट पंजाब की ओर से सयुंक्त रूप से शहर में गांधी पार्क में मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई...
Translate »
error: Content is protected !!