हिमाचल जेओए आईटी के 234 पदों भर्ती के लिए आयोग ने मांगे आवेदन : जॉब ट्रेनी आधार पर होगी भर्ती

by

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी सुबह 10 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेगी

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 234 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। योग्य उम्मीदवारों 27 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 तय की गई है।
आयोग की ओर से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी में जॉब ट्रेनी के तौर पर ये भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह का मानदेय प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी सुबह 10 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 रात 12 बजे तक चलेगी। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, सीबीटी के आधार पर किया जाएगा। अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग गति अनिवार्य होगी। दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट से छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 84, ईडब्ल्यूएस 30, स्वतंत्रता सेनानी 3, अनुसूचित जाति (यूआर) 45, एससी (बीपीएल) 9, एससी (डब्ल्यूएफएफ) 3, अनुसूचित जनजाति (यूआर) 9, एसटी (बीपीएल) 3, अन्य पिछड़ा वर्ग (यूआर) 39 व ओबीसी (बीपीएल) के लिए 9 पद निर्धारित किए गए है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि अभ्यर्थी का जमा दो 2 पास या दसवीं के साथ आईटी/आईटीईएस में आईटीआई डिप्लोमा या कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त : कार्यालयों व संस्थानों को बंद करके प्रदेश की जनता के साथ किया कुठाराघात

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी समेत चार पर एफआईआर

चंबा :  विजिलेंस ब्यूरो ने सदर थाना चंबा में अवैध तरीके से इंतकाल करवाकर राज्य सरकार को भूमि खरीद पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी में राजस्व हानि पर तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी समेत दो...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जैसे कांग्रेस फेल हुई, बैसे ही इनकी गारटियां फेल हुई : पंजाब के सीएम के जिले में सबसे अधिक पराली जलाई गई – अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : चार राज्यों में बतौर स्टार प्रचारक जिम्मेदारी सौंपी गई है और वहां पर लोग यही पूछ रहे है कि कांग्रेस की गारंटियों का क्या हुआ है। जैसे कांग्रेस फेल हुई है और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SDM ऑफिस खरड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

सुबह करीब 9:30 बजे आई धमकी भरी ईमेल एएम नाथ। मोहाली : एसडीएम कार्यालय खरड़ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!