हिमाचल पुलिस के नए डीजीपी IPS डा. अतुल वर्मा नियुक्त

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने 1991 बैच के IPS अधिकारी डॉ. अतुल वर्मा को हिमाचल पुलिस का नया DGP नियुक्त कर दिया है। इस बाबत आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन विभाग की मंजूरी के बाद डा. अतुल वर्मा को हिमाचल की पुलिस महानिदेशक लगाया गया है।
इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।  गौर हो कि कल ही डीजीपी संजय कुंडू सेवानिवृत हुए थे और नए मुखिया की तलाश जारी थी। आज अतुल वर्मा के रूप में नए मुखिया मिले हैं। हालांकि पहले सीआर ओझा का नाम आगे चल रहा था। क्योंकि वे वरिष्ठ थे और अगले साल सेवानिरित हो रहे है। ऐसे में अब वरिष्ठता को दरकिनार कर कनिष्ठ को DGP लगाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में बादल फटा : 2 की जान गई,, 39 सड़कें ठप, राहत कार्य शुरू

एएम नाथ । चंबा :जिले में रविवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. जिले के कई इलाकों में भारी जलभराव और भूस्खलन की घटनाओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 जुलाई तक जिला चंबा में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान : उपायुक्त

चंबा, 10 जुलाई :जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने 11 जुलाई तक जिला के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर जोरदार बोला हमला : सुक्खू सरकार गैरकानूनी तरीके से भाजपा के 9 विधायकों की सदस्यता को लेकर षड्यंत्र रच रही

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने रविवार को सुक्खू सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
Translate »
error: Content is protected !!