हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

by

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ इलाकों में और मंगलवार को शिमला, सोलन तथा सिरमौर में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही, विभाग ने शुक्रवार तक 12 में से कुछ जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, आपदा प्रभावित मंडी ज़िले की 157 सड़कों सहित कुल 208 सड़कें बारिश के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं जबकि सोमवार सुबह तक 745 जलापूर्ति योजनाएं और 139 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश को चालू मानसून सीज़न में पहले ही 770 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है. एसईओसी ने बताया कि 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 13 जुलाई तक, 98 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 57 मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में और 41 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुई जबकि 178 घायल हुए हैं और 34 लापता हैं।

राज्य में 31 बार बाढ़, 22 बार बादल फटने और 18 बार भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और सिरमौर जिले के राजगढ़ में रविवार शाम से 72 मिमी बारिश हुई, जबकि खदराला में 42.4 मिमी, पच्छाद में 38 मिमी, मंडी में 26.4 मिमी, भुंतर में 22 मिमी, शिलारू में 14.2 मिमी, सेओबाग में 12.2 मिमी, शिमला में 11.5 मिमी और रोहड़ू में 10 मिमी बारिश हुई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

63rd Principal Harbhajan Singh All

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.13 : The 63rd Principal Harbhajan Singh All India Football Tournament, being organized under the leadership of Kulwant Singh Sangha, President of Principal Harbhajan Singh Sporting Club, commenced today with great enthusiasm and...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास जनता का दुखदर्द सुनने को समय नहीं पर जश्न मनाने को फूंके जा रहे करोड़ों रुपए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आग्रह, जनता का दर्द देखना है तो रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आएं मुख्यमंत्री पांच माह से एक वैली ब्रिज तक न बनने से अभी...
article-image
पंजाब

दुबई से चक्क सिंघा की सरबजीत कौर एसपीएस ओवराय के प्रत्यनों से अमृतसर ऐयरर्पोट पहुंची, देर रात घर पहुंचेगी

गढ़शंकर: एसपीएस ओबराय के प्रत्यनों से गांव चक्क सिंघा की 43 वर्षीय की सरबजीत कौर अन्य गयारह महिलाओं सहित देर शाम अमृतसर ऐयरर्पोट पर वह पुहंच गई और अपने बेटे बलजिंद सिंह व बेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आयोजित

योगेश चौहान/ अर्की- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में...
Translate »
error: Content is protected !!