दुबई से चक्क सिंघा की सरबजीत कौर एसपीएस ओवराय के प्रत्यनों से अमृतसर ऐयरर्पोट पहुंची, देर रात घर पहुंचेगी

by

गढ़शंकर: एसपीएस ओबराय के प्रत्यनों से गांव चक्क सिंघा की 43 वर्षीय की सरबजीत कौर अन्य गयारह महिलाओं सहित देर शाम अमृतसर ऐयरर्पोट पर वह पुहंच गई और अपने बेटे बलजिंद सिंह व बेटी वरिंद्र सींहमार के साथ वापिस अपने घर देर रात लौट आएगी। सरबजीत कौर के पति गुरदेव सिंह ने बताया कि वी नौ वर्ष दुवई में सकियुरिटी का काम कर वापिस आया था तो सेहत की समस्या के कारण घर की आर्थिक हालत ठीक ना होने के कारण पत्नी सरबजीत कौर को दुवई भेजा था। जिसके लिए वहां के एक ऐजंट से वीजा मंगवाया था। अगस्त 2020 में सरबजीत कौर दुबई पहुंच गई और वहां हाऊसमेड का तीन महीने तो काम सही मिलता रहा वेतन भी देते रहे। लेकिन बाद में काम मिलना बंद हो गया। जिसके बाद वहां पर उन्हें मुंवई से संबंधित एक ऐजंट मिला उसने एक अन्य कंपनी में काम दिला दिया तो मेरी पत्नी ने कहा कि मुझे भारतीय परिवार में काम करना है लेकिन भारतीय परिवार में काम नहीं मिला लिहाजा वेतन बंद हो गया। लेकिन वहां उन्हें खाना तो सही मिलता रहा लेकिन वापिस आने के लिए कंपनी से पासर्पोट मागां तो कंपनी ने कहा कि हम ऐजंट को ही पासर्पोट देगें। ऐजंट वापिस इंडिया आ गया था। लिहाजा मेरी पत्नी सरबजीत कौर का आना मुशकिल हो गया। वहां पर दस अन्य लड़कियों को अन्य कारणों से ना तो काम मिल रहा था ना उन्हें वापिस आने के लिए पासर्पोट मिल रहा था। उन्होंने एसपीएस ओवराय से संपर्क किया तो मेरी पत्नी व अन्य दस लड़कियों की भारत आने में एसपीएस ओवराय ने सहायता की और सभी प्रबंध कर टिकत लेकर दी और सभी को अपने अपने घर पुहंचाने में सहायता की। मैं और पत्नी सहित पूरा परिवार एसपीएस ओवराय का हमेशा के लिए अभारी है। क्योंकि उनके कारण मेरी पत्नी अपने परिवार में वापिस आ रही है। सरबजीत कौर के बेटे बलजिंदर सिंह ने मोवाईल पर संपर्क करने पर बताया कि अमृतसर से अपनी माता को साथ लेकर वापिस घर आ रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैनेडियन वाइफ संग अमेरिका का ये शख्स शिफ्ट हो गया भारत : कैसे बदल गई इनकी दुनिया

एक आदमी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका से भारत आया है, उसने अपने अनुभवों को शेयर किया है. टिम फिशर ने इस विषय पर एक वीडियो बनाया और इसे अपने 1,000 से अधिक इंस्टाग्राम...
पंजाब

बाईक स्वार से लूट : तीन अज्ञात लूटेरों खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने बाईक स्वार से मारपीट करके उसे लूटने वाले तीन बाईक स्वार लूटेरों खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में जसपाल सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

सबके भले की अरदास की : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने लहरी शाह मंदिर में टेका माथा

रूपनगर 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लहरी शाह मंदिर में माथा टेक कर सबके भले की अरदास की...
article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा (जागो) का आयोजन 28 फरवरी को

गढ़शंकर । बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी तथा बाबा कहर गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इलाके के समस्त शिव भक्तों के सहयोग से गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!