हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही: भूस्खलन और स्कूल बंद ..प्रदेश में  जनजीवन अस्त-व्यस्त

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का मौसम अपने अंतिम चरण में है, लेकिन बारिश का कहर जारी है। हाल ही में किन्नौर के नाथपा डैम के पास भूस्खलन की घटना हुई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पहाड़ का मलबा तेजी से नीचे गिर रहा है। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है ।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। कई सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

प्रदेश में  जनजीवन अस्त-व्यस्त : पिछले 24 घंटों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरे प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। शिमला में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि सिरमौर और चंबा में भी जानें गई हैं। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते कई जिलों में स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

यातायात व्यवस्था पर असर : हिमाचल में भारी बारिश ने यातायात को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 1277 सड़कें बंद हो चुकी हैं। शिमला जिले में 267, मंडी में 256 और चंबा में 239 सड़कें बंद हैं। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण सभी ट्रेनें 2 से 5 सितंबर तक रद्द कर दी गई हैं।

स्कूल बंद और ऑनलाइन क्लासेज : भारी बारिश और रेड अलर्ट के मद्देनजर सरकार ने शिमला, सोलन, मंडी, चंबा, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना में सभी स्कूलों को 2 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। इस बार शिक्षकों और अन्य स्टाफ को भी स्कूल आने से छूट दी गई है और ऑनलाइन क्लासेज का निर्देश दिया गया है.

कुल्लू में बिजली संकट का खतरा :  कुल्लू जिले में HPPECL ने चेतावनी दी है कि लैंडस्लाइड के कारण 133 केवी लाइन पर खतरा है। यदि हालात नहीं सुधरे, तो जिले में ब्लैकआउट हो सकता है.

चंबा और शिमला में स्थिति गंभीर :  चंबा जिले में कई सड़कें बंद होने से लोग घरों में फंसे हुए हैं। चंबा-पठानकोट रोड कई स्थानों पर अवरुद्ध है। शिमला जिले में भूस्खलन से चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें पिता-पुत्री भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश को आपदा ग्रस्त घोषित किया है और बताया कि अब तक 3000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न श्रेणी के 9 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में होंगे साक्षात्कार : 18 नवम्बर को होगी दस्तावेजों की जांच और 20 नवम्बर को होंगे साक्षात्कार

शिमला, 10 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एजुकेयर इंडिया, शिमला के 9 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने अपने अधिकारिक आवास पर मनाया लोहड़ी पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

एएम नाथ । शिमला : जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ग्रांट लॉज-12 में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर स्ट्रीट वेंडरों की समस्याएं उठाईं

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 9 जून । राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने किया नवनिर्मित टांडा अस्पताल सराय भवन का निरीक्षण : डीसी डॉ. निपुण जिंदल बोले… टांडा में मरीजों-तीमारदारों को न्यूनतम दामों में जल्द मिलेगी रहने-खाने की सुविधा

धर्मशाला, 17 जुलाई। कांगड़ा जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा का सराय भवन बन कर तैयार है। लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से...
Translate »
error: Content is protected !!